News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live Video: राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को दिनदहाड़े उनके ही घर में हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग के रोहित स्वामी ने ली इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि लॉरेंस गैंग वही है जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दे चुका है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का CCTV आया सामने#RashtriyaRajputKarniSena | #SukhdevSinghGogaMedi | राजपूत समाज | #KarniSena https://t.co/3RRyqTdTXd
— News24 (@news24tvchannel) December 5, 2023
घटना के वीडियो में बदमाश गोगामेड़ी के घर में सोफा पर बैठे नजर आते हैं। इसके बाद ही वह गोगामेड़ी और उनके साथियों पर गोलियां बरसाने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके ही घर में हत्या, बदमाशों ने पहले चाय पी फिर बरसा दीं गोलियां
पता चला है कि बदमाश गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनके घर में घुसे थे। करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली ने बताया है कि 304 लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह गोगामेड़ी से मिलने आए हैं।
इसके बाद सुरक्षा कर्मी उन्हें घर के अंदर ले गए। मामडोली के अनुसार बदमाशों ने पहले चाय पी और इसके बाद उन्होंने गोगामेड़ी पर गोलीबारी कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित स्वामी ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
वारदात के बाद राजपूत समुदाय आक्रोश में आ गया है। राजपूत समुदाय के सदस्य जयपुर अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जहां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर रखा गया है।
#WATCH | Members of the Rajput community protest outside a Jaipur hospital, where mortal remains of Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena have been kept
He was shot dead by unidentified bike-borne criminals in Rajasthan's Jaipur today. pic.twitter.com/XrePR7ryXg
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।