झारखंड में हाथी ने मचाया तांडव, एक रात में 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, 6 दिन में 17 गवां चुके जान

झारखंड में हाथी ने मचाया तांडव, एक रात में 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, 6 दिन में 17 गंवा चुके जान

Wild Elephant

जंगली हाथी एक से दूसरे गांव में जाकर लोगों पर हमला कर रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी ने आतंक मचाया हुआ है. उसने एक रात में 7 लोगों को मौत को घाट उतार दिया और पिछले 6 दिन में वह 17 लोगों की जान ले चुका है. ताजा हमला नोवामुंडी प्रखंड के बाबरिया गांव में एक परिवार पर हुआ है. बीती रात हाथी ने एक परिवार पर हमला किया और 5 सदस्यों को जान से मार दिया. बड़ा पासीया और लांपाईसाई गांवों में भी हाथी के हमले से 2 लोगों की जान गई है.

यह भी पढ़ें: ‘जुबान वालों, बेजुबानों से सीखो’; मुंह में बोतल लिए Tiger का वीडियो देख वनप्रेमियों ने दिखाया आईना

Advertisment

6 दिन में 17 लोगों को मार डाला

बता दें कि बीती रात ही नहीं पिछले 6 दिन से हाथी लोगों पर हमले कर रहा है और अब तक 17 लोगों की जान ले चुका है. वहीं हाथी का आतंक अब इतना बढ़ चुका है कि इलाके में लोग दहशत में रहने लगे हैं. वहीं मृतकों के परिवारों ने वन विभाग और प्रशासन से मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि हाथी का आतंक किसी एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि आस-पास के 3 गांवों में फैला है. अधिकारियों ने लोगों को राहत का आश्वासन दिया है.

मृतकों में 2 छोटे-छोटे बच्चे शामिल

जंगली हाथी ने बाबरिया गांव में जिन 5 लोगों को मारा, उनमें पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे शामिल हैं. हमला रात करीब 10 बजे तब हुआ, जब परिवार सो गया था. वहीं एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा और भाग गया. हाथी के हमले में पड़ोसी परिवार के एक सदस्य की भी मौत हुई है. मृतकों की पहचान सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई, उनके 2 बच्चों और मोगदा लागुरी के रूप में हुई है, जिनके शव कब्जे में लिए गए हैं.

विज्ञापन

6 दिन में 5 हमले कर चुका है हाथी

1 जनवरी को टोंटो प्रखंड के बांडीझारी गांव निवासी 35 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम पर हाथी ने हमला किया था और उनकी मौत हो गई थी. एक जनवरी की रात को ही बिरसिंहहातु गांव के कुचुबासा टोली निवासी 55 वर्षीय उर्दूप बहंदा की भी हाथी के हमले में जान गई.

1 जनवरी को ही सदर प्रखंड के रोरो ग्राम निवासी 57 वर्षीय विष्णु सुंडी को भी हाथरी ने मार दिया था. इसी दिन बिरसिंहहातु गांव की मानी कुंटिया और सुखमति बहंदा पर भी हाथी ने हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं थी, लेकिन उनकी जान बच गई.

विज्ञापन

2 जनवरी को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सायतवा गांव निवासी मंदरू कयोम के 13 वर्षीय पुत्र रेंगा कयोम पर हाथी ने हमला किया था और पैर नीचे कुचलकर मार दिया था. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी गांव निवासी नंदू गागराई की 10 वर्षीय बेटी ढिंगी गागराई को भी हाथी ने जमीन पर पटककर मार दिया था.

4 जनवरी को गोइलकेरा प्रखंड के तहत आने वाले संतरा वन क्षेत्र की कुईडा पंचायत के अमराई कितापी गांव स्थित तोपनोसाई टोले में रहने वाली महिला को हाथी ने कुचलकर मार दिया था. हाथी के हमले से महिला का पति रंजन टोपनो और 10 साल का बेटा काहिरा टोपनो बुरी तरह घायल हो गए थे.

विज्ञापन

5 जनवरी को गोइलकेरा के संतरा वन क्षेत्र तहत आने वाली बिला पंचायत के वन ग्राम मिस्त्रीबेड़ा निवासी 50 वर्षीय जोंगा लागुरी की जान हाथी के हमले से गई थी, वहीं हमले में उसका पति 52 वर्षीय चंद्र मोहन लागुरी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

6 जनवरी को गोइलकेरा के सोवा गांव निवासी कुंदरा बाहदा, उनके 6 साल के बेटे कोदमा बाहदा और 8 माह की बेटी सामू बाहदा को हाथी ने मार दिया था, वहीं हमले में 3 साल की बच्ची जिंगीं बाहदा गंभीर रूप से घायल हुई थी.

विज्ञापन

सोवा और पाटुंग गांव होते हुए हाथी मंगलवार को संतरा वन क्षेत्र के टोंटो प्रखंड स्थित कुईलसूता गांव में पहुंचा, जहां उसने 21 साल के जगमोहन सवईया पर हमला किया और उसे पटक-पटक कर मार दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ