हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- SIR पर फैसले सर्वसम्मति से हुए

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया है कि जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में जारी किए गए तीनों SIR आदेश सर्वसम्मति से लिए गए फैसले थे.

विज्ञापन
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. (Photo: PTI / ANI)

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया है कि जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में जारी किए गए तीनों SIR आदेश सर्वसम्मति से लिए गए फैसले थे. ये हलफनामा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं के जवाब में दायर किया गया है. निर्वाचन आयोग ने बताया कि उनके जवाबी हलफनामे को मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी.

ये भी पढ़ें: कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन? RTI में हुआ बड़ा खुलासा

फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया- EC

निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया. आयोग का कहना है कि CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों (EC) ने सर्वसम्मति से हलफनामे को मंजूरी दी. हलफनामे में कहा गया है, ” फाइल आगे बढ़ते समय CEC या EC की टिप्पणियां, सवाल या सुझाव आयोग के फैसले नहीं होते हैं. फाइलें पहले एक EC के पास, फिर दूसरे EC के पास और आखिर में CEC के पास जाती हैं. जरूरी मामलों में, मंजूरी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ली जाती है और बाद में फाइल में दर्ज कर दी जाती है.”

विज्ञापन

EC ने और क्या कहा?

चुनाव आयोग ने आगे कहा कि अगर कोई अधिकारी अपनी तय शक्तियों से बाहर जाकर आदेश जारी करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हलफनामे में कहा-” 28 जुलाई का कार्य आवंटन आदेश प्रतिनियुक्ति (deputation) पर आए एक अतिरिक्त सचिव ने जारी किया था. अगले ही दिन दोनों EC ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा. 30 जुलाई को EC के संयुक्त निर्देश के बाद, उस आदेश को कभी लागू नहीं किया गया. फॉर्म 6 में कोई संशोधन नहीं किया गया है. इसमें केवल केंद्र सरकार ही संशोधन कर सकती है. SIR घोषणापत्र एक अलग दस्तावेज है.”

ये भी पढ़ें : क्या दोनों चुनाव आयुक्तों को पद से हटा सकते हैं CEC ज्ञानेश कुमार? जानें क्या हैं नियम, प्रक्रिया और अधिकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola