Election Commission on Duplicate Voter ID: डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड नंबर के मुद्दे पर लीपापोती के आरोपों के बीच चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि अगले तीन महीनों में ‘दशकों से चले आ रहे’ इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। एक बयान में चुनाव प्राधिकरण (Poll Authority) ने कहा कि भारत की मतदाता सूची दुनिया भर में मतदाताओं का सबसे बड़ा डेटाबेस है, जिसमें 99 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं।
क्या कहा चुनाव आयोग ने?
बयान में कहा गया है, ‘जहां तक डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) संख्या के मुद्दे का सवाल है, आयोग ने पहले ही इस मामले में संज्ञान ले लिया है। ईपीआईसी संख्या चाहे जो भी हो, कोई भी मतदाता जो किसी विशेष मतदान केंद्र की मतदाता सूची से जुड़ा हुआ है, वह केवल उसी मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल सकता है, कहीं और नहीं।’
लंबे समय से लंबित मुद्दे को 3 महीने में हल किया जाएगा
चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि उसने टेक्निकल टीमों और संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करने के बाद अगले तीन महीनों में इस लंबे समय से लंबित मुद्दे को हल करने का फैसला किया है, ताकी चुनाव आयोग डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबर वाले मौजूदा मतदाताओं को ‘यूनिक नेशनल ईपीआईसी नंबर’ सुनिश्चित कर सके।
टीएमसी ने उठाया था मुद्दा
बता दें कि चुनाव आयोग ने यह फैसला उन आरोपों के बीच लिया है जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस मुद्दे को दबाने की संभावना जताई थी। टीएमसी ने कई राज्यों में मतदाता पहचान पत्र संख्या के डुप्लिकेट होने का मुद्दा उठाया था और चुनाव आयोग पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था। साथ ही चुनाव आयोग से कार्रवाई करने का आह्वान किया था।
ममता बनर्जी ने धरना-प्रदर्शन की दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के दम पर जीता। इसमें चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद की। बंगाल में भी भाजपा यही चाल चलने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अधिकतर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं। कई वोटर्स के मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नंबर एक जैसे हैं। अगर जरूरी हुआ तो मतदाता सूची सही करने और फर्जी वोट हटाने के लिए चुनाव आयोग की ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करूंगी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
5 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines