दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अगर आपको भी नोटिस मिला है तो चुनाव आयोग की तरफ से इस मामले में बड़ी राहत दी गई है. दिल्ली स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया कि जिन वोटरों को दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, BLO उनके घर जाकर दस्तावेज लेंगे. अब वोटरों को सुनवाई के लिए ERO/AERO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है.
किन मतदाताओं के घर जाएंगे BLO?
प्रेस नोटिफिकेशन के मुताबिक, SIR के दौरान जिन मतदाताओं को अनमैप्ड कैटेगरी में डाले जाने से संबंधित नोटिस जारी किए गए हैं, उनके घर BLO जाएंगे. वोटर्स को संबंधित दस्तावेज BLO को उपलब्ध कराने होंगे. इन डॉक्यूमेंट्स को BLO ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर ERO आगे फैसला करेगा. आयोग ने साफ किया है कि ऐसे मतदाताओं को सामान्य तौर पर सुनवाई के लिए ERO या AERO कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा. हालांकि, किसी विशेष परिस्थिति में ERO सुनवाई जरूरी समझता है तो इसे प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में SIR के बीच Form 6 बना चैलेंज, वोटर्स के लिए दस्तावेजों का संकट, मुस्लिम इलाकों में मतदाता परेशान
परिवार का सदस्य भी हो सकता है शामिल
नई व्यवस्था में जरूरत पड़ने पर मतदाता अपने परिवार के किसी वयस्क सदस्य को अपनी ओर से सुनवाई में शामिल हो सकते हैं. हर स्थिति में मतदाता का खुद ऑफिस पहुंचना जरूरी नहीं होगा. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि BLO के घर पहुंचने पर नोटिस से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.
दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 2026 के SIR से जुड़ी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, नोटिस पाने वाले लोगों की लिस्ट, दावे-आपत्तियां और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई है.
कब तक का दिया गया है समय?
आयोग के मुताबिक, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा 31 अगस्त से 30 अक्टूबर 2026 तक है, जबकि नोटिस जारी करने और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी. अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर 2026 को प्रकाशित की जानी है. साथ ही SIR के साथ नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने की बैठक, SIR को लेकर EC ने लिए कई अहम फैसले; दिल्ली-महाराष्ट्र के वोटर्स को भी मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
52 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines