हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चुनाव आयोग ने की बैठक, SIR को लेकर EC ने लिए कई अहम फैसले; दिल्ली-महाराष्ट्र के वोटर्स को भी मिलेगी राहत

चुनाव आयोग की इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अन्य दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल रहे.

विज्ञापन
बैठक में ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल रहे. (Photo: ECI)

SIR को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने अहम बैठक की, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसआईआर में अगर वोटर का नाम नहीं है तो उसे अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बीएलओ खुद घर-घर जाकर अब वोटर कार्ड को ठीक करेगा. इसके अलावा गोवा में जिन पात्र 97 लोगों का नाम एसआईआर में नहीं जोड़ा गया, उन्हें भी वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा. चुनाव आयोग की इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अन्य दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल रहे.

आयोग ने सबसे बड़ी राहत उन मतदाताओं को दी है, जिन्हें SIR के दौरान नाम से संबंधित नोटिस मिले हैं. अब ऐसे मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए बार-बार चुनाव आयोग के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. बूथ लेवल अधिकारी (BLO) खुद आपके के घर पहुंचेंगे और आवश्यक दस्तावेज जुटाकर उन्हें ECI-Net पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

यह भी पढ़ें: ट्रेन हादसे में मारे गए व्यक्ति के पास टिकट ना होने पर भी मिलेगा मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

विज्ञापन

नोटिस मिलने पर घर पहुंचेगा BLO

SIR के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पुराने रिकॉर्ड से मैप नहीं हो पाया है, जिनके दस्तावेजों में किसी तरह की विसंगति सामने आई है, उनके मामलों में BLO घर जाकर प्रक्रिया पूरी कराएंगे. आयोग के मुताबिक, सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही सुनवाई की जरूरत पड़ेगी. ऐसी सुनवाई भी मुख्य रूप से ऑनलाइन कराने की व्यवस्था होगी. मतदाता चाहें तो अपनी जगह परिवार के किसी वयस्क सदस्य को भी सुनवाई के लिए अपॉइन्ट कर सकते हैं. इसके अलावा बेघर लोगों, रैन बसेरों में रहने वाले नागरिकों और कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष हेल्प डेस्क और कैंप लगाए जाएंगे.

दिल्ली और महाराष्ट्र के नागरिकों को भी मिली राहत

चुनाव आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा भी बढ़ाई है. दिल्ली में अब 30 अक्टूबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि इनके निपटारे की अंतिम तारीख 30 नवंबर रखी गई है. महाराष्ट्र में आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी गई है. यहां 10 नवंबर 2026 तक मामलों का निस्तारण किया जाएगा. इसके साथ ही गोवा में SIR के दौरान छूटे 97 पात्र मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा. इनमें से 81 लोग पहले ही फॉर्म-6 भर चुके हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी के क्यों मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज? जमकर बांधे तारीफों के पुल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola