---विज्ञापन---

दिल्ली की वो सीटें, जहां BJP को लग सकता है झटका! कांग्रेस करेगी ‘खेला’

Delhi Lok Sabha Election Result 2024: एग्जिट पोल में भाजपा इस बार राजधानी दिल्ली में एक सीट का नुकसान उठा सकती है। कांग्रेस एक सीट पर गेम बदल सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर भाजपा को दिल्ली की कौन-सी लोकसभा सीटा पर झटका लग सकता है?

---विज्ञापन---

Delhi Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना कल होगी। इससे पहले बीते दिन एग्जिट पोल आया, जिसके आंकड़ों ने राजधानी में 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा-NDA और INDIA अलायंस की स्थिति को लेकर चौंका दिया। एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार एक सीट का नुकसान उठा सकती है।

News24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा दिल्ली की 6 लोकसभा सीटें जीत रही है। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। दिल्ली में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। दिल्ली में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जिसे 44 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद एग्जिट पोल के आंकड़ों में जताई गई है, लेकिन वो सीट कौन-सी है? जिस पर कांग्रेस गेम पलट सकती है और भाजपा को झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मतगणना से पहले कई मुद्दों पर बोलेंगे चुनाव आयुक्त

इन 2 सीटों में से एक पर लग सकता झटका

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को चांदनी चौक या उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली की सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुचर्चित लोकसभा सीट चांदनी चौक से कांग्रेस ने इस बार जयप्रकाश अग्रवाल पर दांव खेला है। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे हार गए थे। उन्हें भाजपा के डॉ हर्षवर्धन ने हराया था, जो मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री बने थे। वहीं भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चुनावी रण में उतारा है, जिनका ज्यादा जनाधार नहीं है। ऐसे में अगर जनता बदलाव का मूड बनाती है तो भाजपा को चांदनी चौक में झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

उत्तर पूर्वी दिल्ली की बात करें तो भाजपा ने मौजूदा सांसद और एक्टर मनोज तिवारी पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मनोज तिवारी के सामने चुनावी रण में उतारा है। कन्हैया कुमार युवा नेता होने के चलते काफी प्रचलित हैं, लेकिन मनोज तिवारी का पलड़ा मौजूदा सांसद होने के नाते भारी है, फिर भी सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली में खेला कर सकती है।

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव के BJP पर 15 आरोप; इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर पेपर लीक तक पर सवाल उठाए

---विज्ञापन---

भाजपा के उम्मीदवार

  • प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक)
  • हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली)
  • योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिम दिल्ली)
  • रामवीर सिंह बिधुड़ी (दक्षिणी दिल्ली)
  • कमलजीत सिंह सेहरावत (पश्चिम दिल्ली)
  • बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली)
  • मनोज तिवारी (उत्तर-पूर्वी दिल्ली)

कांग्रेस के उम्मीदवार

  • कन्हैया कुमार (उत्तर पूर्वी दिल्ली)
  • जेपी अग्रवाल (चांदनी चौक)
  • उदित राज (उत्तर-पश्चिम दिल्ली)

यह भी पढ़ें:कैसे होती वोटों की गिनती? क्या है मतगणना का प्रोसेस, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

First published on: Jun 03, 2024 12:55 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola