Om Prakash Rajbhar Job Viral Video

'मछलियों की तरह फड़फड़ा रहा विपक्ष', Exit Poll पर क्या बोले ओपी राजभर? देखें Video

Lok Sabha Election Exit Poll 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए हैं। एग्जिट पोल ने दावा कि देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है। इसे लेकर ओपी राजभर ने कहा कि मछलियों की तरह विपक्ष फड़फड़ा रहा है।

UP Exit Poll 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो उत्तर प्रदेश में एनडीए को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं। इसे लेकर सुभासपा के अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में विपक्ष की सरकार थी, तब गोदामों में अनाज सड़ता था, लेकिन अब मोदी सरकार में यही अनाज 80 करोड़ जनता तक पहुंचाया जा रहा है। अब गरीबों को अस्पतालों में फ्री में इलाज हो रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। अब विपक्ष के नेता क्या बोलेंगे? उन्होंने आगे कहा कि जब तालाब में पानी सूखता है तो मछलियां बहुत फड़फड़ाती है। उसी तरह कांग्रेस, सपा और बसपा सूख रही है और अब वे छटपटा और फड़फड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ