शादी के दिन मंडप से गायब हुई दुल्हन! लौटी तो बताया क्या था जरूरी काम?

Election Commission: न्यू जनरेशन को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग नए-नए तरीके अपनाता है। आयोग वीडियो और ऑडियो संदेशों के जरिए मतदान के महत्व और मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करता है। देशभर की 543 पर लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल से सात चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है।

Election Commission

Election Commission

विज्ञापन

Election Commission: महाराष्ट्र के भिवंडी में कविता ठाकरे का शादी समारोह चल रहा था। आए मेहमान वर-वधु के सात फेरों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पता चलता है कि कविता ठाकरे तो मंडप से गायब हैं। सब के हाथ-पैर सुन्न पड़ गए। टैंट में अफवाहों का दौर चल पड़ा। लेकिन इस बीच अचानक कविता ठाकरे वहां पहुंची। उनकी उंगली पर मतदान का निशान था। दरअसल, यह किस्सा साल 2019 लोकसभा चुनाव का है। चुनाव आयोग ने लोगों को जागरूक करने के लिए इसे सोशल मीडिया में साझा किया है।

Advertisment

 

आयोग ने शेयर किया चुनावी किस्सा

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए चुनाव आयोग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए आयोग कई जागरूकता कार्यक्रम चलाता है। इसी कड़ी में आयोग ने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर यह चुनावी किस्सा शेयर किया है।

बसों में जागरूकता संदेश

चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों में जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे। इसके अलावा बसों में आयोग द्वारा तैयार किया गया ‘मैं भारत हूं’ का डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। बता दें आयोग टीवी, रेडियो, न्यूजपेपर और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से मतदाताओं को जागरूक करता है।

विज्ञापन

4 जून को मतगणना

बता दें चुनाव आयोग चुनाव में न्यू जनरेशन को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। आयोग वीडियो और ऑडियो संदेशों के माध्यम से चुनाव के महत्व और मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करता है। देशभर की 543 पर लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल से सात चरणों में मतदान की घोषणा की है। 4 जून को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ