भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू होने वाली है. कांग्रेस नेता की शिकायत पर 20 साल पुराने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में केरलम सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. 2 दिन पहले केस की फाइलें सरकार ने तलब की थीं, जिसके बाद आज केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सतर्कता जांच को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए. मामला 2006 में केरलम के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं का है, जिसमें अनियमितताएं बतरने के आरोप CEC ज्ञानेश कुमार पर लगे हैं.
सिविल इंजीनियर ने सुसाइड नोट लिख दी थी जान
मामले में मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन ने आत्महत्या की थी, जो केरल राज्य परिवहन परियोजना के तहत MC रोड प्रोजेक्ट में शामिल PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे. उन्होंने सुसाइड नोट में कथित तौर पर CEC ज्ञानेश कुमार का जिक्र किया था. मामले में अब जांच इस आरोप के बाद शुरू की जा रही है कि बाहरी दबाव डाला गया और केस की मूल जांच को पटरी से उतार दिया गया. कांग्रेस नेता मलयिनकीज वेणुगोपाल की शिकायत पर गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सतर्कता निदेशक को निर्देश दिया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में बाहरी प्रभाव के आरोपों की गहन जांच की जाए और निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए.
1988 बैच के केरलम कैडर के IAS हैं ज्ञानेश कुमार
बता दें कि ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरलम कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने केरलम में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी निभाई है. वर्तमान में ज्ञानेश कुमार भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) हैं, लेकिन चुनाव आयुक्त विकेश जोशी और सुखबीर सिंह संधू के द्वारा वोटर लिस्टों और SIR को लेकर उठाए गए सवालों के कारण वे विवादों में हैं. इसी बीच CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े पुराने मामले खुलकर सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक केरलम का मामला है, जिसकी जांच के आदेश जारी हो गए हैं और केरलम सरकार ने जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में अगर इस मामले में वे दोषी साबित हुए तो उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ जाएंगे.
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
52 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines