इलेक्शन कमीशन ने पोस्टल बैलेट की गिनती के नियमों में नए बदलावों का ऐलान किया है. अब से जब तक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं होगी तब तक EVM और वीवीपैट की दूसरे चरण की गिनती की शुरुआत नहीं की जाएगी. इससे पहले 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की जाती थी और ईवीएम से वोट काउंटिंग 8:30 बजे शुरू होती थी. मगर अब पहले पोस्टल बैलेट मतदान की गिनती की समाप्ति के बाद ही दूसरे चरण पर गिनती होगी.
चुनाव आयोग ने क्यों लिया फैसला?
बिहार चुनाव से पहले विपक्ष केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर वार पे वार कर रही है. इसमें चुनाव आयोग की भूमिका पर भी बार-बार सवाल उठाएं जा रहे हैं. इन कारणों से ही चुनाव आयोग द्वारा यह नियम लाया गया है. हालांकि, पहले भी पोस्टल बैलेट की वोटिंग पहले ही हुआ करती थी मगर उसके कुछ देर बाद ही ईवीएम के वोटों गिनती भी शुरू हो जाती थी.
ये भी पढ़ें-वाराणसी में ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी, संतों ने शंखनाद कर दिया जवाब
सख्ती से पालन करना होगा नए नियम
इससे पहले EVM से वोटों की गिनती किसी भी चरण में शुरू कर दी जाती थी, जिस वजह से भी प्रक्रिया के सही न होने का आरोप लग सकते थे. पोस्टल बैलेट की गिनती किसी भी समय पहले पूरी हो सकती थी इसलिए, ऐसी दिक्कतों को दूर करने के लिए कमीशन ने फैसला लिया है कि अब से पोस्टल बैलेट के सभी चरणों की काउंटिंग पहले पूरी की जाएगी उसके बाद ही EVM वोट काउंटिंग की शुरुआत होगी. चुनाव आयोग ने इस नियम को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है.
मतगणना में एकरूपता और पारदर्शिता के लिए नया नियम
चुनाव आयोग ने कहा कि यह बदलाव मतगणना प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है. नया नियम खास तौर पर उन काउंटिंग सेंटर्स पर लागू होगा जहां पोस्टल बैलेट गिने जाते हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी गड़बड़ी के सुचारू रूप से पूरी हो सके.
ये भी पढ़ें-‘आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे’, इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
32 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
39 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines