साल भर पहले कश्मीर की वादियों में जब गोलियां गूंजी थीं, तब एक कश्मीरी युवा ने अपनी जान दांव पर लगाकर निहत्थे पर्यटकों की रक्षा की थी. आज उसी शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह की शहादत को पूरा देश नमन कर रहा है. पहलगाम के बैसेरन मैदान में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहीद के परिवार को एक नया ‘पक्का घर’ तोहफे में देकर अपना वादा पूरा किया है.
खाली हाथ आतंकियों से भिड़ गया था आदिल
22 अप्रैल 2025 को जब लश्कर के आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की, तब 28 साल का पोनी ऑपरेटर (घोड़े वाला) आदिल भागने के बजाय ढाल बनकर खड़ा हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक, आदिल ने निहत्थे पर्यटकों को बचाया और निडर होकर आतंकियों से उनकी राइफल छीनने की कोशिश की. इस हमले में मारे गए 26 नागरिकों में आदिल इकलौता स्थानीय व्यक्ति था. उसकी इस बहादुरी ने कश्मीरियत और इंसानियत की मिसाल पेश की थी.
यह भी पढ़ें : पहलगाम में पर्यटकों के आने से फिर लौट रही है रौनक, एक साल बाद कितनी बदली तस्वीर?
मिट्टी के घर से ‘पक्के आशियाने’ तक का सफर
हप्तनार गांव में शहीद का परिवार अब तक लकड़ी और मिट्टी के जर्जर घर में रहने को मजबूर था. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिव सेना की पहल पर करीब 10-12 लाख रुपये की लागत से एक मंजिला आधुनिक घर बनवाया है. उद्घाटन कार्यक्रम में शिंदे खुद वर्चुअली शामिल हुए, जबकि महाराष्ट्र के मंत्रियों ने मौके पर मौजूद रहकर परिवार को चाबियां सौंपीं. यह घर केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें : ‘हम बस पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे कि…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ ने किया बड़ा खुलासा
सरकार ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
शहीद आदिल के बलिदान को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने भी परिवार का पूरा ख्याल रखा है. उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आदिल की पत्नी गुलनाज को मत्स्य विभाग में स्थायी नौकरी दी है, जबकि भाई नजाकत शाह को वक्फ बोर्ड में तैनात किया गया है. परिवार को कुल 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई. तीसरे भाई नौशाद शाह को 12 लाख रुपये की नई कैब मुहैया कराई गई है ताकि परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके.
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
32 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
37 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
50 mins ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
53 mins ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines