पहलगाम में पर्यटकों के आने से फिर लौट रही है रौनक, एक साल बाद कितनी बदली तस्वीर?

एक साल पहले हुए आतंकी हमले के बाद सूना पड़ा पहलगाम अब फिर से गुलजार हो रहा है. कड़ी सुरक्षा और नए इंतजामों के चलते पर्यटकों का भरोसा लौट रहा है और घाटी में पर्यटन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है.

pahalgam
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

एक साल पहले दहला था पहलगाम

एक साल पहले दहला था पहलगाम2 / 6

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. इस घटना के बाद घाटी में डर का माहौल बन गया और पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

हमले के बाद सूना हो गया था पहलगाम

हमले के बाद सूना हो गया था पहलगाम3 / 6

हमले के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर छोड़कर चले गए थे. करीब 50 पर्यटन स्थलों को बंद करना पड़ा और स्थानीय कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. घाटी की अर्थव्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ा.

अब फिर लौट रही रौनक

अब फिर लौट रही रौनक4 / 6

एक साल बाद अब Pahalgam फिर से गुलजार होने लगा है. पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और घाटी के मशहूर मैदानों में फिर से चहल-पहल दिख रही है. लोग अब बिना डर के यहां घूमने आ रहे हैं.

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत5 / 6

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं. हर जगह सेना और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है. ड्रोन निगरानी, चेकपोस्ट और लगातार पेट्रोलिंग के जरिए सुरक्षा को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत किया गया है.

QR कोड सिस्टम से बढ़ी सुरक्षा

QR कोड सिस्टम से बढ़ी सुरक्षा6 / 6

अब यहां काम करने वाले गाइड, घोड़ा चलाने वाले और दुकानदारों के लिए QR कोड बेस्ड Identification System लागू किया गया है. इससे पर्यटक किसी भी व्यक्ति की जानकारी तुरंत जांच सकते हैं और फर्जी लोगों से बच सकते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन