Eid ul-Fitr का चांद कब और कहां-कहां दिखेगा? जानें दिल्ली समेत भारत के बाकी शहरों का समय

Eid ul-Fitr Moon Sighting India Moon Rise Time: देशभर में रोजा रख रहे लोगों को चांद दिखने का इंतजार है। लगभग सभी शहरों में इसका समय अलग है। जानें दिल्ली, मुंबई, नोएडा, हैदराबाद समेत लखनऊ जैसे बाकी शहरों में किस समय पर दिख सकता है ईद का चांद?

Eid ul-Fitr Moon Sighting India Moon Rise Time

Eid ul-Fitr Moon Sighting India Moon Rise Time

Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting India Moon Rise Time: दुनियाभर में ईद को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सबको ईद के चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार है। मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार रोजे के खत्म होने का प्रतीक माना जाता है। पूरे रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से लेकर सूरज ढलने तक रोजा रखते हैं। ऐसे में, सबके मन में सवाल है कि भारत में ईद का चांद कब और कहां-कहां दिखाई देगा?

विज्ञापन

कहां पर कितने बजे दिख सकता है ईद का चांद? (Kab Dikhega Eid Ka Chand)

माना जा रहा है कि ईद का चांद आज यानी 9 अप्रैल (Chand Kab Dikhega) को दिखाई दे सकता है। जानें कहां कितने बजे दिखेगा चांद?

विज्ञापन
  • दिल्ली- 7 :30 PM (Delhi Moon Rise Time)
  • लखनऊ- 7:15 PM
  • मुंबई- 7:39 PM
  • बेंगलुरु- 05:34 PM
  • चंडीगढ़- 06:27 PM
  • अहमदाबाद- 07:45 PM
  • हैदराबाद- 07:14 PM
  • पुणे- 07:34 PM
  • आगरा- 06:19 PM
  • पटना- 05:49 PM
  • चेन्नई- 7:01 PM
  • नोएडा- 7:32 PM
  • कोलकाता- 6:38 PM

ईद और चांद के बीच में कनेक्शन क्या है?

दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर चांद पर टिका होता है और सभी त्योहार भी इसी पर निर्भर करते हैं। इस्लामी रूयत-ए-हिलाल (नया चांद देखना) के मुताबिक, अर्धचंद्र को देखना एक धार्मिक प्रक्रिया होती है। नया चांद दिखने पर नए महीने की शुरुआत होती है। रमजान के अंतिम दिन नए चांद को देखने के बाद शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और ईद मनाई जाती है।

क्या होती है चांद रात?

ईद की पूर्व संध्या को चांद रात के नाम से जाना जाता है, जिसका मतलब है ‘चांद की रात’। इसका काफी महत्व है। यह रमजान के खत्म और पर्व की शुरुआत का प्रतीक है। चांद रात को चांद का दीदार होना ईद-अल-फितर की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, दुनियाभर में चांद दिखने का टाइम अलग-अलग है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ