EID Holiday: 30 या 31 ईद की छुट्टी कब? जानें सऊदी अरब में ईद-उल-फितर की संभावित तारीख

रमजान का महीना खत्म होने को है, अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर 2025 की ईद किस दिन होगी? हालांकि सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। उसी के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में ईद तब मनाई जाएगी।

EID 2025

मुसलमानों के लिए सबसे बड़ा त्योहार ईद का माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के महीने में 30 दिन तक रोजे रखते हैं। 30 दिन तक पूरे महीने दिन में भूखे-प्यासे रहने के बाद मुसलमानों के लिए ईद का दिन बेहद खास होता है। भारत में 27 मार्च को 26वां रोजा रखा गया है। इस हिसाब से अब केवल 4 ही रोजे बाकी हैं। कई बार ऐसा होता है कि 29 रोजों के बाद ही ईद मना ली जाती है। इसके पीछे का कारण होता है चांद का दिखना। जैसे-जैसे रोजे कम होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही ईद की तारीखें सामने आने लगी हैं। भारत में अभी ईद के लिए 31 मार्च और 1 अप्रैल की तारीखें सामने आ रही हैं। जानिए सऊदी अरब में ईद कब मनाई जा सकती है, क्योंकि उसी के अगले दिन भारत में ईद सेलिब्रेट की जाएगी।

विज्ञापन

ईद की संभावित तारीखें कौन सी?

पूरे महीने इबादत करने के बाद दुनिया भर के मुसलमान ईद के त्योहार का इंतजार करते हैं। मुस्लिम समुदाय में रमजान को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। भारत में आज 26वां रोजा है, तो सऊदी अरब में 27वां, चूंकि सऊदी अरब में एक दिन पहले से रोजे शुरू होते हैं और एक दिन पहले ही ईद भी मनाई जाती है। भारत के मुसलमान ईद का चांद और रमजान का चांद दिखने के मामले में सऊदी अरब को ही फॉलो करते हैं। अभी सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिखने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो भारत में ईद 31 मार्च को होगी।

विज्ञापन

भारत और सऊदी अरब में चांद रात कब?

भारत में चांद रात वाले दिन कोई रात भर सोता नहीं है। हर तरफ सजी गलियां और लोगों की भीड़ नजर आती है। अभी सब लोग ईद के चांद के लिए चांद रात का इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 30 मार्च की शाम में चांद दिखाई देता है, तो ईद 31 मार्च को होगी। वहीं, 30 मार्च को चांद रात होती है, तो 1 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। हालांकि, सऊदी अरब में 29 मार्च को चांद दिखाई देता है तो ईद 30 मार्च को होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। भारत में ईद के लिए ज्यादातर जगह पर 31 मार्च की ईद की छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन

सऊदी अरब में ईद की छुट्टियां

सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। यहां पर पब्लिक सेक्टर की छुट्टी 24वें रोजे (22 मार्च से शुरू होगी) से शुरू हो गई है। वहीं, बाकी प्राइवेट सेक्टर और नॉन-प्रोफिट सेक्टर की छुट्टी 29वें रोजे (यानी 27 मार्च से) से शुरू होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ