Delhi Excise Policy: तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम, मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ
Edited By Gyanendra Sharma

Manish Sisodia
Edited By Gyanendra Sharma

Manish Sisodia
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम तिहाड़ जेल पहुंच गई है। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी उनसे पूछताछ करेगा। ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए अदालत से इजाजत ली थी।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और आप के अन्य सदस्यों के खिलाफ सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले कुछ व्यापारियों को शराब के लाइसेंस दिए। केस में ED ने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में 11वीं गिरफ्तारी है। पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है।
CM केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज मैं चिंतित हूं तो देश के लिए, सिसोदिया या सत्येंद्र जैन के लिए नहीं। वे दोनों बहुत बहादुर हैं, देश के लिए जान भी दे सकते हैं। जेल की कोठरी सिसोदिया के हौसले नहीं तोड़ पाएगी। केजरीवाल ने कहा, मैंने तय किया है होली पर पूरा दिन देश के लिए ध्यान करूंगा। अगर आपको लग रहा है कि प्रधानमंत्री जी ठीक नहीं कर रहे हैं तो मेरी आपसे विनती है, होली मनाने के बाद थोड़ी देर के लिए देश के लिए पूजा करना।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: