Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाओं के तारीखों का ऐलान करेगा।
त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, जबकि मेघालय और नागालैंड में भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होने वाला है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली एक टीम ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करने के बाद पिछले हफ्ते कई बैठकें कीं। ये बैठकें तीन राज्यों के राजनीतिक दलों, सिविल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित की गईं थीं।
और पढ़िए – केंद्रीय गृह मंत्री बोले- पिछली सरकारों की तरह मोदी सरकार वोट बैंक देखकर नीतियां नहीं बनाती
और पढ़िए – केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले की संभावना
2024 आम चुनाव के पहले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव
2024 आम चुनाव के पहले उत्तरपूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये तय हो गया है कि सबसे पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे। संभावना है कि अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।
बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
31 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines