Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: हिमालय पर लगातार हो रही बर्फाबारी और बारिश के बीच देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में पारा गिरकर 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Nov 20, 2022 06:21
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: हिमालय पर लगातार हो रही बर्फाबारी और बारिश के बीच देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में पारा गिरकर 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड समेत कई जगहों पर ठंड लोगों को परेशान करने लगी है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी हिमपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तापमान का पारा शून्य के नीचे पहुंच गया है। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन राज्यों के कई इलाकों में आज भी बादल छाए रहेंगे और हिमपात जारी रहेगा। लगातार हो रही बर्फबारी और सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण कई जगहों का संपर्क मुख्य शहर से कट चुका है। स्थानीय जिला प्रशासन हालात को सामान्य बनाने में जुटा है।

---विज्ञापन---

पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी के बाद मौदानी इलाकों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठढ़ बढ़ गई है और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में धुंध और कुहासा के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। सुबह और शाम कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सड़कों पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है।

इस बीच इधर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया। इसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है। जबकि 21 और 22 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग जगह पर भारी बारिश हो सकती है। तेज बारिश की आशंका के मद्दे नजर मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि अगले दो से तीन दिन वो दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तटों पर ना जाएं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आज और कल गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

First published on: Nov 20, 2022 06:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.