फिर कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती, रात साढ़े 11 बजे भूकंप के तेज झटकों के बाद घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake In Delhi NCR: इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया था। उस वक्त तीव्रता 6.1 थी।

Earthquake in Afghanistan 6.3 Magnitude, Earthquake in Afghanistan, Afghanistan Earthquake, World News

Earthquake

Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात करीब भूकंप के तेज झटके आए। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई जगहों पर झटके महसूस किए। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप का सेंटर नेपाल था। फिलहाल अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है।

विज्ञापन

इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया था। उस वक्त तीव्रता 6.1 थी। वहीं, 3 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। ये साल में तीसरी बार है जब वेस्ट नेपाल में तेज भूकंप के झटके आए हैं।

विज्ञापन

नेपाल था भूकंप का सेंटर

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रात 11:32 बजे पहला झटका महसूस किया गया। इसके बाद एक मिनट से ज्यादा समय तक धरती डोलती रही। बड़ी इमारतों की खिड़कियों के शीशे, दरवाजे हिलने लगे। भूकंप का सेंटर नेपाल था। इसकी गहराई 10 किमी थी।

विज्ञापन

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप तब आता है, जब पृथ्वी के अंदर प्लेट्स अचानक हिल जाती हैं। इससे इमारतें और फर्नीचर जैसी चीजों में कंपन महसूस होता है। तीव्रता अधिक होने पर इमारतें गिर जाती हैं।

विज्ञापन

कैसे सुरक्षित रहें?

भूकंप खतरनाक हो सकते हैं, इसलिए सुरक्षित रहना महत्वपूर्ण है। यदि भूकंप आने पर आप घर के अंदर हैं, तो सबसे सुरक्षित काम यह है कि आप जमीन पर लेट जाएं। किसी मजबूत मेज या डेस्क के नीचे छिप जाएं। तब तक रुके रहें जब तक झटके बंद न हो जाएं। यदि आप बाहर हैं, तो इमारतों और पेड़ों और बिजली के खंभों जैसी ऊंची वस्तुओं से दूर रहें।

विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर इनकी लें मदद

भारत में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों पर रिस्पॉन्स देने के लिए जिम्मेदार है। यदि आपको प्राकृतिक आपदा के दौरान मदद की आवश्यकता है तो आप उनके हेल्पलाइन नंबर 1070 या आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ