Earthquake: एकबार फिर देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसबार भूकंप के झटके महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर तक महसूस किए गए हैं। इतना ही नहीं अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके आए है। हालांकि, अच्छी बात यह रही की महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर या अफगानिस्तान, कहीं से भी जान माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रात के 2.21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Advertisment

वहीं जम्मू कश्मीर में रात के 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप का केंद्र कटरा से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।

विज्ञापन

जबकि अफगानिस्तान के काबुल रात करीब 2:55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 4.3 तीव्रता थी। भूकंप की गहराई जमीन से 80 किमी नीचे थी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दिन में 10 बार भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है। जम्मू कश्मीर में बुधवार की रात को भी एक घंटे के भीतर दो बार धरती हिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ