Weather Update: देश के कई राज्यों में इस साल भारी बारिश देखने को मिली. दिल्ली-एनसीआर में भी कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए. वहीं यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर ही रही. वहीं, दूसरी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ के हालात थे. किसानों की फसलें तक बर्बाद हो गई, लोगों के घर तक डूब गए. वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी इस साल बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए. माता वैष्णों देवी धाम में भी लैंडस्लाइड की घटना हुई जिसमें कई लोगों की मौत हुई.
इतना सब होने के बाद अब लोगों को यही उम्मीद है कि सितंबर माह में मानसून लौट जाएगा और बारिश का कहन थम जाएगा लेकिन मौसम विभाग के अनुसार ऐसा नहीं होगा.
मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून अगले महीने 15 अक्टूबर तक लौटेगा. लौटता हुआ मानसून भी कई इलाकों में भारी बारिश करके लौटेगा.
इस सप्ताह कहां-कहां होगी बारिश?
ऊपर दिए गए मैप में आप समझ सकते हैं कि मानसून एक तरफ से कैसे दूसरी ओर लौट रहा है. मौसम विभाग ने मानसून के लौटने की संभावित डेट भी बता भी दी है. इसके अनुसार, मानसून 15 अक्टूबर तक भारत में रह सकता है.
इसके अनुसार, मानसून 15 अक्टूबर तक भारत में रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में 23-27 सितंबर के दौरान, झारखंड में 24-27 सितंबर के दौरान और 24-27 सितंबर, 2025 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी वर्षा होने की संभावना है.
मिली जानकारी के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है. आज पश्चिम मध्य प्रदेश, 25-27 तारीख के दौरान बिहार, 24 और 25 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 22 और 23 तारीख को पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्रों, 24-27 तारीख के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ, 23-27 सितंबर के दौरान ओडिशा में अधिकांश या कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- IMD Weather Update: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, बारिश पर भी IMD ने दिया अपडेट
एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र
25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आस-पास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की बहुत संभावना है. इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की बहुत संभावना है.
आने वाले सप्ताह में कहां कैसा रहेगा मौसम
पूर्व और मध्य भारत: 22-27 तारीख के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छीटों में भारी वर्षा की संभावना है.
25 और 26 तारीख को बिहार; 23-25 तारीख के दौरान झारखंड; 22 और 23 तारीख को पश्चिम बंगाल; 22 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं.
24-27 सितंबर के दौरान विदर्भ; 22, 23, 25 और 26 तारीख को ओडिशा में बहुत भारी वर्षा; 22 तारीख को गंगीय पश्चिम बंगाल और 24 और 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छीटों और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
संबंधित खबरें
मुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
21 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
25 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines