इंश्योरेंस के लिए ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर, दूसरे को कार समेत जलाया, फैलाई अपनी मौत की अफवाह, गर्लफ्रेंड से चैट ने पकड़वाया

Murder For Insurance: महाराष्ट्र के लातूर में इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए दृश्यम स्टाइल में खौफनाक हत्याकांड अंजाम दिया गया है. रिकवरी एजेंट ने कार समेत किसी दूसरे शख्स को जला दिया और फिर अपनी मौत की अफवाह फैला दी, लेकिन पुलिस की जांच में हत्याकांड का खुलासा हो गया.

Murder For Insurance

रिकवरी एजेंट ने शराब के नशे में धुत शख्स को जिंदा जला दिया.

Murder for Insurance: महाराष्ट्र के लातूर में एक शख्स ने इंश्योरेंस की रकम के लिए खौफनाक कांड किया है. शख्स ने ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन वह अपनी घिनौनी करतूत को ज्यादा समय तक नहीं छिपा पाया. पुलिस को जांच करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला और पुलिस ने जब गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बॉयफ्रेंड की साजिश का पर्दाफाश कर दिया. हत्या के बाद गर्लफ्रेंड के साथ उसकी चैट मामले में अहम सबूत बनी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए रची साजिश

लातूर के SP अमोल तांबे ने बताया कि आरोपी का नाम गणेश गोपीनाथ चौहान है. मृतक की पहचान 50 साल के गोविंद यादव के रूप में हुई है. वारदात कर्ज चुकाने के लिए एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस हासिल करने के लिए अंजाम दी गई है. SP तांबे ने बताया कि गणेश मुंबई में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है. मुंबई में ही वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. उसने मुंबई में 57 लाख रुपये का एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन खर्चें बढ़ने के कारण वह होम लोन की किस्तें नहीं भर पाया.

फ्लैट के होम लोन की किस्त नहीं दे पा रहा था

SP अमोल तांबे ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन परिजनों ने बुलाा लिया. इसके बाद उसके पिता ने उसे मुंबई से पैतृक गांव लातूर जिले के औसा शहर में बुला लिया, लेकिन मुंबई के फ्लैट का कर्ज चुकाने की चिंता लगातार उसे सताती रही. इसी दौरान उसने अपने नाम पर 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस करवाया और एक खौफनाक साजिश रच डाली. 13 दिसंबर की रात करीब 10 बजे गणेश अपनी कार और लैपटॉप लेकर घर से निकला.

विज्ञापन

लिफ्ट मांगने वाले अधेड़ को जिंदा जला दिया

SP अमोल तांबे ने बताया कि औसा शहर के तुलजापुर मोड़ के पास 50 वर्षीय गोविंद यादव ने उससे लिफ्ट मांगी और किला क्षेत्र तक छोड़ने को कहा. गोविंद शराब के नशे में था. फिर भी गणेश ने उसे लिफ्ट दी, रास्ते में खाना ऑफर किया और होटल से खाना खरीदकर खिलाया. खाना खाने के बाद गोविंद कार की पिछली सीट पर सो गया. सुनसान सड़क का फायदा उठाकर आरोपी ने गोविंद को पिछली सीट से उठाकर ड्राइवर सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट बांधी और कार के सभी दरवाजे लॉक कर दिए.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के जरिए फैलाई मौत की अफवाह

ऐसा करने के बाद गणेश ने कार को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. लोगों ने जलती कार देखकर पुलिस को सूचना दी. दूसरी ओर, गणेश ने गर्लफ्रेंड के जरिए अपनी मौत की अफवाह फैला दी. परिजनों ने गणेश की मौत की जांच कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को जांच के दौरान गणेश की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला, जिसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और गणेश की खौफनाक हरकत का खुलासा हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ