दिल्ली में 2 भाइयों की हत्या, जाफराबाद में बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोलियां, करीब 40 राउंड फायरिंग

Double Murder in Delhi: दिल्ली के जाफराबाद में 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों को गोलियां मारकर छलनी किया है और करीब 40 राउंड फायरिंग होने की खबर है. वारदात आपसी रंजिश में अंजाम दी गई, वहीं परिजनों ने बुआ के बेटों पर हत्या करने का शक जताया है.

Crime Scene

Crime Scene

Double Murder in Jafrabad: दिल्ली के जाफराबाद में डबल मर्डर हुआ है. 2 सगे भाइयों की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. करीब 40 राउंड फायरिंग हुई है और इलाके में तनाव का माहौल है. लोगों में दहशत फैली हुई है, पुलिस ने इलाके को घेरकर छावनी बना दिया है. जाफराबाद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ऋषि कर्दम मार्ग पर चौहान बांगर इलाके में वारदात अंजाम दी गई है.

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे

मृतकों की पहचान नदीम (35) और फजील (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

फुफेरे भाइयों पर हत्या का शक

पुलिस का कहना है कि मृतकों के बड़े भाई ने बुआ के बेटों पर पारिवारिक विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है. इसलिए रंजिश के कारणों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस को इलाके में फायरिंग होने की खबर मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहले परिजनों से और फिर इलाके में पूछताछ की.

विज्ञापन

जाफराबाद पुलिस ने बताया कि डबल मर्डर केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. फोरेंसिक टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास और पूछताछ शुरू कर दी है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ