हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'देश के बच्चों से झूठ ना बोलें…', दिल्ली पुलिस की तारीफ करने पर राहुल गांधी ने मंत्री रिजिजू को घेरा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को निशाने पर लेते हुए कहा- ”केंद्र सरकार के मंत्रियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए.

विज्ञापन
Credit: Social Media

दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने किरेन रिजिजू को निशाने पर लेते हुए कहा- ”केंद्र सरकार के मंत्रियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए. संसद से आधे किलोमीटर की दूरी पर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं, कीलें लगी लाठियों का इस्तेमाल किया गया; एक बच्चे की आंख चली गई और एक लड़की का कान कट गया. क्या हमें इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: ‘छात्रों को हर सवाल का जवाब मिलना चाहिए…’, रांची में प्रदर्शनकारियों की मांग पूरी होने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

राहुल गांधी ने और क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा- ”मैं खुद उन घायल बच्चों से मिला हूं. देश ने हज़ारों वीडियो देखे हैं. इस सरकार का मूल मंत्र झूठ और हिंसा है. पहले बच्चों को लाठियों से पीटो, फिर दावा करो कि कुछ हुआ ही नहीं. पूरे सत्र के दौरान, गायब रहे केंद्रीय मंत्री अमित शाह विपक्ष से बचते रहे और प्रधानमंत्री ने आज तक छात्रों से माफी नहीं मांगी है. सच तो ये है कि इस देश के लिए सबसे बड़ा खतरा ऐसे नासमझ लोगों से है, जो ना तो अपनी गलतियां देखते हैं और ना ही गलती होने पर उन्हें मानते हैं. इस देश के बच्चों से झूठ मत बोलिए. उनके पास भी आंखें और यादें हैं.”

विज्ञापन

रिजिजू ने की थी दिल्ली पुलिस की तारीफ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा- ”जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान किसी को भी चोट नहीं आई, किसी की हड्डी नहीं टूटी. गंभीर चोट की वजह से कोई भी प्रदर्शनकारी अस्पताल में भर्ती नहीं है. इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए और छात्रों के भेष में कई अपराधी भी घुस आए थे, जिन्होंने दूसरों को हिंसा के लिए उकसाया, फिर भी किसी की जान नहीं गई. ऐसे में दिल्ली पुलिस और प्रशासन की तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने इतने बड़े विरोध-प्रदर्शन को बिना किसी गंभीर चोट के संभाला. कांग्रेस के दौर में तो गोलीबारी से हजारों लोगों की मौत हुई थी. विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली प्रशासन ने एक भी लाठी नहीं चलाई; उन्हें तभी रोका गया जब वो जबरन संसद की ओर बढ़ने लगे. पुलिस की तारीफ होनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED-CBI से मांगा जवाब, इलाहाबाद HC को दिया ये निर्देश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola