राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून सत्र जारी है, सोमवार से शुरू हुए सेशन के बाद से ही दिल्ली में बवाल मचा हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस की बर्बरता से अब विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में छात्रों पर मार्च के दौरान पुलिस एक्शन के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे छात्रों की नाराजगी बढ़ सकती है.
‘हमारा समय बर्बाद न करें’- CJI
याचिका पर सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा, ‘हमारा समय बर्बाद न करें’. जिन वकीलों ने पुलिस की ज्यादती दिखाने वाले वीडियो होने की बात कही थी, उनसे CJI ने कहा, ‘हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है, हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है.’ सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर पुलिस बर्बरता मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. दरअसल, याचिका में वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से एक वीडियो देखने की अपील की, जिसमें कथित तौर पर पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बरता को दिखाया गया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो देखने से ही इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव! अब हर गलती पर नहीं कटेगा चालान, जानिए सरकार का नया प्लान
दिल्ली HC में भी होनी है एक याचिका पर सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाने के आरोपों की जांच की मांग की गई है. याचिका में सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के आरोपों की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है. प्रदर्शनकारियों के साथ जबरदस्ती, गैरकानूनी तरीके से रोकने, हिरासत में रखने, धमकाने और मारपीट के आरोपों की जांच की भी मांग कई गई है.
कोर्ट से अपील कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे लोगों को पुलिस परेशान या जबरन न हटाए, कानून के मुताबिक ही कार्रवाई हो. याचिका में कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए. याचिका में मांग की गई कि बिना जरूरी वजह पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में दखल न दे, केवल कानून के दायरे में ही कार्रवाई हो. हालांकि अब देखना ये है कि दिल्ली हाई कोर्ट इन याचिका पर किस तरह से प्रतिक्रिया देता है.
यह भी पढ़ें: कैंसर और टिटनेस के इलाज पर बढ़ा खर्च, कई दवाओं की कीमतों में 50% तक इजाफा
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 mins agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
1 hr agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
11 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
14 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
15 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
18 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
19 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
20 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
21 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines