DMRC and Namo Bharat Train Collaboration: भारतीय रेलवे ने रक्षा बंधन पर लोगों को खास तोहफा दिया है। 2 दिन पहले नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि NCRTC और DMRC ने मिलकर एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के टिकट एक ही जगह से खरीदे जा सकते हैं। इससे यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी नहीं होगी।
NCRTC-DMRC में समझौता
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मिलकर एक MoU साइन किया है। इसके तहत नमो भारत ट्रेन का टिकट DMRC ऐप पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं NCRTC के ऐप पर नमो भारत ट्रेन के टिकट के साथ-साथ मेट्रो का टिकट भी खरीद सकते हैं। इससे लोगों को अलग-अलग ऐप और वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही ऐप से मेट्रो और ट्रेन दोनों के टिकट ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Delhi NCR में रहने वाले जरूर पढ़ लें यह खबर; 2 दिन नहीं चलेंगे ऑटो-टैक्सी, जानें वजह
MoU पर किए हस्ताक्षर
NCRTC के अनुसार, RRTS कनेक्ट ऐप की मदद से नमो भारत ट्रेन टिकट बुक करने वाले पैसेंजर्स दिल्ली मेट्रो का टिकट ले सकेंगे और DMRC मोबाइल ऐप पर दिल्ली मेट्रो के अलावा नमो भारत ट्रेन का टिकट बुक कर सकेंगे। यह समझौता वन इंडिया वन टिकट पहल के अंतर्गत किया गया है। DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ विकास कुमार और NCRTC के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने इस MoU पर हस्ताक्षर करके नई पहल को मंजूरी दे दी है। इससे न सिर्फ यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।
नमो भारत ट्रेन
बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ का 42 किलोमीटर का सफर RRTS कॉरिडोर का हिस्सा है। 18 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन ट्रेन को मेरठ से दिल्ली के साहिबाबाद तक चलाया गया था। आमतौर पर दिल्ली से मेरठ का सफर 2 घंटे का होता है, मगर नमो भारत ट्रेन ने महज 30 मिनट में यह दूरी तय करके इतिहास रच दिया। खबरों की मानें तो सहिबाबाद से दिल्ली तक 8 किलोमीटर रेलवे लाइन का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीत 9 रेलवे स्टेशनों को जोड़ते हुए 1 घंटे के भीतर सफर तय कर लेगी।
यह भी पढ़ें- बदलापुर-अकोला के बाद मुंबई में रेप, 13 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, FIR दर्ज आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
26 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
40 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines