द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की वरिष्ठ नेता कनिमोझी करुणानिधि ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है. वहीं इस मुलाकात ने INDIA गठबंधन में खलबली मचा दी है. क्योंकि कनिमोझी और ममता की मुलाकात मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात के बाद हुई है. TMC के एक नेता ने दोनों की मुलाकात की पुष्टि की और बताया कि लोकसभा सांसद कनिमोझी ने गुरुवार सुबह साउथ कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर उनसे मुलाकात की और मीटिंग में दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, TMCP रैली में हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का आरोप
सियासी गलियारों में तीसरे मोर्चे के गठन की अटकलें
बता दें कि ममता बनर्जी और कनिमोझी की मुलाकात से INDIA गठबंधन में खलबली मची, क्योंकि कांग्रेस और DMK में दूरियां बढ़ गई हैं. वहीं इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं ममता-कनिमोझी यानी TMC-DMK तीसरा मोर्चा बनाने की योजना कर रहे हैं. इसलिए करीब 2 घंटे बंद कमरे में अकेले दोनों मिलीं और चाय नाश्ते पर चर्चा की, लेकिन मीटिंग में उनके बीच क्या बातचीत हुई, उसे लेकर कोई डिटेल बाहर नहीं आई है. दोनों ने न खुद मीडिया से बात की है और न ही मीटिंग के बारे में किसी से बात की है. इसलिए सियासी गलियारों में हलचल मची है.
TVK के साथ गठबंधन के कारण DMK से बिगड़े रिश्ते
बता दें कि कांग्रेस के साथ सियासी टकराव होने के बाद कनिमोझी ने कई नेताओं से मुलाकात की है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी और पार्टी प्रमुख सी जोसेफ विजय मुख्यमंत्री बने, लेकिन कांग्रेस ने TVK के साथ गठबंधन करके सरकार बनवाई और अब तक तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी रही DMK विपक्ष में है, इसलिए कांग्रेस और DMK के रिश्तों में तनाव आ गया. ऐसे में अब कनिमोझी की एक के बाद एक कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि DMK किसी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन चाहती है.
DMK ने कांग्रेस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया
बता दें कि तमिलनाडु में सरकार में बने रहने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया तो DMK और कांग्रेस का साल पुराना गठबंधन टूट गया. DMK ने कांग्रेस के TVK से गठबंधन के फैसले को ‘विश्वासघात’ और ‘पीठ में छुरा घोंपना कहा. कांग्रेस पर रातोंरात पाला बदलने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए DMK ने अपने सांसदों को संसद में भी कांग्रेस सासंदों के साथ बैठने से मना कर दिया और कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख DMK सांसदों की अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की. ऐसे में अब अगर DMK किसी और के साथ गठबंधन करती है तो INDIA गठबंधन में भी रिश्तों पर असर पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
44 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines