---विज्ञापन---

देश angle-right

यूपी और उत्तराखंड के बाद राजस्थान में दिवाली की 2 दिन की छुट्टी, आदेश जारी

Diwali Holiday UP Uttarakhand Rajasthan: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों का दिवाली अवकाश 1 नवंबर को होगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Diwali Holiday UP Uttarakhand Rajasthan: देशभर में दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में कुछ राज्य के सरकारी कर्मचारी दो दिन की छुट्टी की मांग कर रहे थे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाद राजस्थान में भी सरकारी कर्मचारियों की एक दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अब राजस्थान में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कर्मचारी संगठनों ने उठाई थी मांग 

दरअसल, राजस्थान में राज्य सरकार के कैलेंडर में 31 अक्टूबर का अवकाश है। जबकि 1 नवंबर को अवकाश नहीं दिया गया था। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की मांग थी कि वे दूरदराज से अपने घर से लौटकर सुबह जल्दी ऑफिस कैसे जॉइन करेंगे। कई कर्मचारी संगठनों ने इसे लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव से गुहार लगाई थी। अब उनकी इस मांग को मान लिया गया है। यानी सरकारी कर्मचारी दो दिन अवकाश पर रहेंगे।

---विज्ञापन---

छुट्टी का आदेश

इस तरह मिलेगी 4 दिन की छुट्टी 

वहीं यूपी की बात की जाए तो योगी सरकार ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि इसी के साथ कर्मचारियों के लिए एक शर्त भी रखी गई है। यूपी सरकार के आदेशानुसार, 1 नवंबर को छुट्टी के बदले 9 नवंबर शनिवार को सरकारी दफ्तर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। कई सरकारी ऑफिसों में शनिवार को भी छुट्टी रहती है। ऐसे में कर्मचारियों को 31 अक्टूबर (गुरुवार), 1 नवंबर (शुक्रवार), 2 नवंबर (शनिवार) और 3 नवंबर (रविवार) को चार दिन तक छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: संकरी गलियों में अब नहीं होगी आग बुझाने में देरी, आई ये नई तकनीक

ये है दिवाली पूजन का सही समय 

इधर, उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी दिवाली पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों को 31 अक्टूबर के साथ ही 1 नवंबर को अवकाश मिलेगा। आपको बता दें कि दिवाली पूजन को लेकर विद्वानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई जगह दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है तो वहीं कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मनाएंगे। हालांकि ज्योतिषचार्याें का मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाई जानी चाहिए। पूजन का सही समय शाम 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 9 बजे तक रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: त्योहार की मौज-मस्ती के बाद शरीर को ऐसे दें आराम, नहीं रहेगी थकान!

First published on: Oct 30, 2024 04:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola