विमल कौशिक की रिपोर्ट
Divya Pahuja Murder Case Update : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में फिल्मी स्टाइल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की गई और फिर उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया। अभी तक पुलिस को उसकी लाश तक नहीं मिली है। हालांकि, इस मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर डेडबॉडी की तलाश की जा रही है। इस बीच मुख्य आरोपी अभिजीत अभिजीत ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि दिव्या पाहुजा अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रही थी।
आपको बता दें कि गुरुग्राम के एक होटल में मुख्य आरोपी अभिजीत ने 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों हेमराज और ओम प्रकाश को शव को छिपाने का काम सौंपा। इसके लिए उसने दोनों को पैसे भी दिए। दोनों ने आरोपी अभिजीत की बीएमडब्ल्यू में लाश डाली और फिर उसे ठिकाने लगा दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : कौन थी दिव्या पाहुजा, जिनकी गुरुग्राम में हुई हत्या
मोबाइल का पासवर्ड न देने पर मारी गोली
होटल मालिक और मुख्य आरोपी अभिजीत ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने दिव्या की क्यों हत्या की, इसे लेकर कहा कि उसके (दिव्या पाहुजा) के मोबाइल फोन में उसकी अश्लील तस्वीरें थीं। इसे लेकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पैसे की भी डिमांग कर रही थी। उसने मोबाइल का पासवर्ड मांगा तो दिव्या ने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे गोली मार दी।
पंजाब पहुंची गुरुग्राम की पुलिस
गुरुग्राम पुलिस लगातार दिव्या पाहुजा के शव की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम पंजाब पहुंची है। बताया जा रहा है कि घग्गर नदी में शव को फेंका गया है। साथ ही जिस रास्ते से आरोपी बीएमडब्ल्यू में शव को डालकर ले गए थे, उस रास्ते के सीसीटीवी भी निकाले जा रहे हैं। वहीं, दिव्या पाहुजा का मोबाइल भी गायब है।
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
18 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines