Disease X which will be discussed in World Economic Forum in Davos like Coronavirus: कोरोना महामारी न तो पूरी तरह खत्म हो पाई है और न ही दुनिया के लोगों के मन से इसका डर जा पाया है। इस बीच इससे भी खतरनाक एक और बीमारी की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यह अनजान वायरस कोरोना वायरस से 20 गुना ज्यादा खतरनाक होगा और इससे 5 करोड़ मौतें हो सकती हैं। क्या आपको इस बीमारी के बारे में पता है जिसने वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा दिया है। यहां तक की इस बीमारी की चर्चा दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच पर भी होगी।
हालांकि यह बीमारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ लोग डिजीज एक्स को कोविड का नया वेरिएंट मान रहे हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि अज्ञात ‘बीमारी एक्स’ से कोरोनो वायरस महामारी की तुलना में 20 गुना अधिक मौतें हो सकती हैं। इसकी चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-Delhi Airport: सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले जरूर जान लें
दावोस की बैठक में होगी चर्चा
इस समय विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक चल रही है। यह 15-19 जनवरी से 2024 तक चलेगी। इसमें भारत की तरफ से 3 केंद्रीय मंत्री भाग ले रहे हैं। वहां इकट्टे हुए दुनिया के कई दिग्गज नेता दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में इस भविष्य की संभावित महामारी ‘डिजीज एक्स’ के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इसका मकसद इससे लड़ने के लिए तैयारियों पर जोर देना है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोग एक्स शब्द का इस्तेमाल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा एक काल्पनिक, अज्ञात रोगजनक के लिए किया जाता है जो एक अंतरराष्ट्रीय महामारी की वजब बन सकता है। इबोला या जीका जैसी बीमारियों के विपरीत, रोग एक्स नए और अप्रत्याशित संक्रामक एजेंटों से संभावित खतरे का प्रतीक है।
मचाएगी स्पैनिश फ्लू जैसी तबाही
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल सितंबर में यूके में हेल्थ प्रोफेशनल्स ने एक गंभीर चेतावनी जारी की थी कि अगली महामारी 1918-1920 के स्पैनिश फ्लू जितनी विनाशकारी हो सकती है और दुनिया भर में 50 मिलियन यानी 5 करोड़ लोगों की जान ले सकती है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में करीब 70 लाख लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें-आज Ram Mandir में होगी रामलला की एंट्री, जानें दिनभर में क्या-क्या प्रोग्राम होंगे?
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
51 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines