Dilip Ghosh Controversy Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिए अपने बयान पर दुख जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नोटिस जारी करने पर अपने बयान से यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम के प्रति मेरे मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। अगर किसी को मेरी भाषा और शब्दों से दिक्कत हुई है तो मैं दुख प्रकट करता हूं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि टीएमसी के नेता भी हमारे नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता और परिवार पर गलत टिप्पणी करते हैं तो उसका क्या? वो भी हमारे नेताओं को गाली देते हैं। क्या हमारा कोई मान-सम्मान नहीं है?
‘खुद के ऊपर आता है तो महिला कार्ड लेकर सामने आ जाते हैं’
दिलीप घोष ने कहा कि हमारे भी नेताओं के पिता के बारे में लोग बात करते हैं तो क्या उनका कोई सम्मान नहीं है? सुवेंदु अधिकारी पुरुष हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं बोलता है, लेकिन खुद के ऊपर आता है तो महिला कार्ड लेकर सामने आ जाते हैं। मैं पार्टी को जवाब दूंगा।
दिलीप घोष ने क्या कहा था?
इससे पहले, दुर्गापुर में बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा कि ‘दीदी’ जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं, जब त्रिपुरा जाती हैं तो कहती हैं त्रिपुरा की बेटी हैं। वे पहले अपने पिता की पहचान करें।
‘दिलीप घोष ने हताशा में ममता बनर्जी के खिलाफ दिया बयान’
दिलीप घोष के बयान के बाद बंगाल का सियासी पारा हाई हो गया है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को शिकायत की है। दिलीप घोष खुद हताश हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी भाजपा और नई भाजपा की जो लड़ाई है, उसमें नई भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर पुरानी सीट से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया है। कुणा ने कहा कि घोष में पार्टी का विरोध करने का दम नहीं है। उन्होंने हताशा में ममता बनर्जी के खिलाफ बयान दिया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
दिलीप घोष ने चुनाव आयोग के नियमों का किया उल्लंघन
दिलीप घोष के बयान पर TMC नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि हम इसकी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। उन्हंने चुनाव आयोग के नियमों का उन्होंने उल्लंघन किया है। हम सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रुकने वाले नहीं है।
यह भी पढ़ें: शिवसेना ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
‘दिलीप घोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है’
क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद ने कहा कि जिस तरह से दिलीप घोष ने ममता दीदी पर अभद्र तरीके से टिप्पणी किया, उससे एक नारी का अपमान हुआ है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। आजाद ने कहा कि दिलीप घोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे किसी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाए। इससे पहले भी वे मां दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अंडों की टोकरी’ में ‘चौधरी’ की ही होगी जीत, क्या बीजेपी की अंदरूनी कलह का फायदा उठा पाएगी कांग्रेस?
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
28 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines