'क्या हमारा कोई मान-सम्मान नहीं है..' BJP आलाकमान ने बरती सख्ती तो दिलीप घोष का छलका दर्द

Dilip Ghosh Controversy; पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिए अपने बयान पर माफी मांगी है। इससे साथ उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी के नेता भी सुवेंदु अधिकारी के पिता और परिवार पर गलत टिप्पणी करते हैं, हमारे नेताओं को गाली देते हैं, क्या हमारा कोई मान-सम्मान नहीं है।

Dilip Ghosh Controversy

Dilip Ghosh Controversy: 24 घंटे के अंदर ममता बनर्जी ने पर दिए अपने बयान पर दिलीप घोष ने लिया यू टर्न, मांगी माफी

Dilip Ghosh Controversy Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिए अपने बयान पर दुख जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नोटिस जारी करने पर अपने बयान से यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम के प्रति मेरे मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। अगर किसी को मेरी भाषा और शब्दों से दिक्कत हुई है तो मैं दुख प्रकट करता हूं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि टीएमसी के नेता भी हमारे नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता और परिवार पर गलत टिप्पणी करते हैं तो उसका क्या? वो भी हमारे नेताओं को गाली देते हैं। क्या हमारा कोई मान-सम्मान नहीं है?

‘खुद के ऊपर आता है तो महिला कार्ड लेकर सामने आ जाते हैं’

दिलीप घोष ने कहा कि हमारे भी नेताओं के पिता के बारे में लोग बात करते हैं तो क्या उनका कोई सम्मान नहीं है? सुवेंदु अधिकारी पुरुष हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं बोलता है, लेकिन खुद के ऊपर आता है तो महिला कार्ड लेकर सामने आ जाते हैं। मैं पार्टी को जवाब दूंगा।

दिलीप घोष ने क्या कहा था?

इससे पहले, दुर्गापुर में बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा कि ‘दीदी’ जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं, जब त्रिपुरा जाती हैं तो कहती हैं त्रिपुरा की बेटी हैं। वे पहले अपने पिता की पहचान करें।

‘दिलीप घोष ने हताशा में ममता बनर्जी के खिलाफ दिया बयान’

दिलीप घोष के बयान के बाद बंगाल का सियासी पारा हाई हो गया है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को शिकायत की है। दिलीप घोष खुद हताश हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी भाजपा और नई भाजपा की जो लड़ाई है, उसमें नई भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर पुरानी सीट से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया है। कुणा ने कहा कि घोष में पार्टी का विरोध करने का दम नहीं है। उन्होंने हताशा में ममता बनर्जी के खिलाफ बयान दिया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

दिलीप घोष ने चुनाव आयोग के नियमों का किया उल्लंघन

दिलीप घोष के बयान पर TMC नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि हम इसकी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। उन्हंने चुनाव आयोग के नियमों का उन्होंने उल्लंघन किया है। हम सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रुकने वाले नहीं है।

‘दिलीप घोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है’

क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद ने कहा कि जिस तरह से दिलीप घोष ने ममता दीदी पर अभद्र तरीके से टिप्पणी किया, उससे एक नारी का अपमान हुआ है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। आजाद ने कहा कि दिलीप घोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे किसी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाए। इससे पहले भी वे मां दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ