Digvijay Singh: कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है लेकिन, प्रमाण नहीं देती है। उन्होंने कहा कि आज तक संसद के समक्ष 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर एक रिपोर्ट नहीं रखी गई है। दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।
बता दें कि 2019 में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू चरण के दौरान आई।
और पढ़िए –Rahul Gandhi Marriage: राहुल गांधी कब करेंगे शादी? जानें इस सवाल का कांग्रेस सांसद ने क्या दिया जवाब
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1617450614879064064
दिग्विजय सिंह का आरोप- PM मोदी ने नहीं मानी CRPF अधिकारियों की बात
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि कर्मियों को एयरलिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी सहमत नहीं हुए। ऐसी चूक कैसे हुई? आज तक संसद के समक्ष पुलवामा पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई।
उन्होंने कहा, “भाजपा ने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। वे केवल झूठ फैलाते हैं।” बता दें कि उरी आतंकी हमले के लगभग 10 दिन बाद 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक से पहले जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर चार आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 18 सैनिक मारे गए थे।
और पढ़िए –Delhi Mayor Elections: हंगामे के बाद मंगलवार को निर्वाचित पार्षद लेंगे सबसे पहले शपथ
एक दिन पहले भी दिग्विजय सिंह ने दिया था ये बयान
एक दिन पहले भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बयान दिया था कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बावजूद घाटी में आतंकवाद अभी भी जीवित है। उन्होंने रविवार को कहा था कि सबसे पहले, हम राजौरी के धनगरी और जम्मू के नरवाल में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। जम्मू-कश्मीर की स्थिति वह नहीं है जो धारा 370 के निरस्त होने के बाद प्रचारित की जा रही है। टारगेट किलिंग और बम विस्फोट एक बार फिर से शुरू हो गए हैं।
बता दें कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इन दिनों जम्मू-कश्मीर में हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने वाली है। राहुल गांधी यात्रा के अंतिम दिन एक मेगा रैली करेंगे और अपने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines