Air India को झटका, DGCA ने सेफ्टी चीफ को 30 दिन के लिए निलंबित किया, आरोप- सुरक्षा में बरती लापरवाही

DGCA Suspended Air India Flight Security Chief: एयर इंडिया को बड़ा झटका लगा है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कंपनी के सेफ्टी चीफ को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। पिछले कुछ समय से एयरलाइन में कमियां देखने को मिल रही थीं, […]

---विज्ञापन---

DGCA Suspended Air India Flight Security Chief: एयर इंडिया को बड़ा झटका लगा है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कंपनी के सेफ्टी चीफ को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। पिछले कुछ समय से एयरलाइन में कमियां देखने को मिल रही थीं, जिनकी जांच के लिए एक टीम बनाई गई। इस टीम ने कंपनी, जहाजों और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिसमें खामियां मिलने के बाद DGCA ने निलंबन का फैसला लिया।

एयर इंडिया ने निलंबन पर दी सफाई

वहीं निलंबन कार्रवाई पर अपना पक्ष रखते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सभी एयरलाइंस ऑडिट से गुजरती हैं। एयर इंडिया का भी ऑडिट हुआ। ऐसे में कंपनी के किसी कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई होना नई बात नहीं है। वहीं DGCA ने निलंबन की जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन में कुछ इंटरनल ऑडिट हुए थे, जिनमें लापरवाही बरती गई। ऐसे में कंपनी को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। एयरलाइन ने भी कर्मचारी पर कार्रवाई की है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई

DGCA के अनुसार, ऑडिट में मिली खामियों पर एयरलाइन ने अपनी रिपोर्ट भेजी, जिसकी समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस दिया गया। इस नोटिस में लापरवाही बरतने का कारण पूछा गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ही फ्लाइट सेफ्टी चीफ को निलंबित किया गया।

First published on: Sep 21, 2023 04:31 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें