फ्लाइट में देरी हुई तो एयरलाइंस को WhatsApp से देनी होगी जानकारी, पढ़िए DGCA की पूरी SOP

DGCA SOP For Airlines: कोहरे के चलते फ्लाइट्स में देरी हो रही है। डीजीसीए ने इस देरी को लेकर नई एसओपी जारी की है।

DGCA issues SOP for Airlines cancel flights delayed beyond 3 hours whatsapp passengers

DGCA SOP

DGCA SOP For Airlines: घने कोहरे के कारण उड़ानों में लगातार देरी हो रही है। इसके चलते यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों में टकराव देखने को मिल रहा है। इंडिगो की फ्लाइट में ‘थप्पड़ कांड’ और फ्लाइट्स में 17 घंटे तक की देरी के कई मामलों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को एसओपी जारी कर दी।

यह एसओपी मौसम की स्थिति के दौरान उड़ान रद्द करने के संबंध में एयरलाइंस को जारी की गई है। इसके मुताबिक, एयरलाइंस को अपनी उड़ानों की देरी के बारे में यात्रियों को सटीक समय की जानकारी देनी होगी।

एयरलाइन की संबंधित वेबसाइट, एसएमएस, व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भी यात्रियों को अग्रिम सूचना देनी होगी। इस एसओपी में एयरलाइन कर्मचारियों के साथ उचित रूप से संवाद करने और उन्हें लगातार मार्गदर्शन देने के लिए भी कहा गया है।

ज्यादा देरी होने पर उड़ानें रद्द कर सकती हैं एयरलाइंस 

डीजीसीए ने इसके साथ ही ज्यादा देर होने पर उड़ानों को रद्द करने को भी कहा है। एसओपी के मुताबिक, कोहरे और मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को देखते हुए एयरलाइंस उन उड़ानों को समय पहले ही रद्द कर सकती हैं, जिनमें 3 घंटे से ज्यादा की देरी हो सकती है। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना है। साथ ही इससे हवाई अड्डे और यात्रियों की असुविधा को कम किया जा सकेगा।

यात्रियों के लिए सुविधाएं 

डीजीसीए ने सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) सेक्शन-3, सीरीज एम पार्ट IV भी जारी किया है। इसके तहत बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को एयरलाइंस द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं शामिल हैं।

डीजीसीए का कहना है कि एयरलाइंस को टिकटों पर सीएआर का संदर्भ प्रकाशित करना भी जरूरी है। यानी यात्री सीएआर को टिकट पर देख सकेंगे। एयरलाइंस को इसका सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि, डीजीसीए ने कहा कि किसी अप्रत्याशित घटना या असाधारण परिस्थितियों के मामले में ये प्रावधान लागू नहीं होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ