हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

तिरुमला मंदिर में अंडा बिरयानी खाते मिले श्रद्धालु, मच गया बवाल, विपक्ष ने उठाए ये सवाल

Tirumala Tirupati Devasthanams :  तिरुमाला मंदिर परिसर में भक्तों का एक समूह अंडा बिरयानी खाता दिखाई दिया। इसके बाद जमकर बवाल मचा है। विपक्षी दल के नेता सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Tirumala Tirupati Devasthanams :  तिरुमाला मंदिर में सुरक्षा चूक को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के अंदर अंडा बिरयानी खाते भक्त पकड़े गए हैं, इसके बाद जमकर बवाल हो रहा है। विपक्षी दलों ने इसको लेकर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की आलोचना की है। अलीपीरी चेकपॉइंट पर सुरक्षा चूक को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं के एक समूह को तिरुमाला में अंडा बिरयानी खाते हुए पकड़ा गया और इसकी सूचना तिरुमाला पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से पूछताछ की और उन्हें बताया कि यह कानून के खिलाफ है। जब तिरुमाला पुलिस ने श्रद्धालुओं को बताया कि तिरुमाला में अंडे और अन्य मांसाहारी खाने पर रोक है। इस पर श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी। तिरुमाला पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी और फिर उन्हें छोड़ दिया। टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष भुमना करुणाकर रेड्डी ने सुरक्षा उल्लंघन के लिए टीटीडी प्रशासन की आलोचना की, जिसके कारण ये घटना हुई।

भुमना करुणाकर रेड्डी ने कहा, “यह घटना स्पष्ट रूप से टीटीडी सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को उजागर करती है क्योंकि तमिलनाडु के भक्त अलीपीरी चेकपॉइंट पर अनिवार्य सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद आसानी से अंडे बिरयानी के पैकेट लेकर तिरुमाला पहुंचने में कामयाब रहे।”


वहीं तिरुपति के सांसद डॉ एम गुरुमूर्ति ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की और मंदिर की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ईमानदारी पर सवाल उठाया है। तिरुपति सांसद ने आरोप लगाया, “8 जनवरी को तिरुपति ट्रस्ट के इतिहास में सबसे भयानक भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए टीटीडी के मुख्य सतर्कता और सुरक्षा अधिकारी और तिरुपति एसपी का तबादला कर दिया लेकिन दोनों पदों पर अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल और टीचर की अश्लील हरकतें सीसीटीवी में कैद, शिक्षा विमाग ने लिया ये एक्शन

बता दें कि तिरुमाला में शराब, मांसाहारी भोजन, धूम्रपान और तंबाकू चबाने पर सख्त प्रतिबंध है। यह नियम कई दशकों से प्रचलन में है, लेकिन शुक्रवार को तिरुमाला पहुंचे तमिलनाडु के श्रद्धालुओं का समूह को रामबगीचा बस स्टैंड के पास अंडा बिरयानी लेकर कैसे पहुंचा, ये जांच का विषय है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें