हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, जानें IMD का अलर्ट

Delhi weather update: मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी को एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। वहीं, राजस्थान के अजमेर, सवाई माधोपुर और बूंदी में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बाधित है। उधर, बिहार और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

Delhi weather update: मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। यहां कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों बर्फबारी हुई है। जिससे फिलहाल एनसीआर में अगले कुछ दिन सुबह-शाम की ठंड बरकरार रहेगी।

चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी और 23 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। यहां दिन में कुछ इलाकों में सूरज बादलों से लुका-छिपी करेगा तो कहीं तेज धूप निकलने के आसार बने हुए हैं। बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक एनसीआर में कुछ जगह हल्की बौछारें हुईं। वहीं, राजस्थान में भीलवाड़ा, कोटा, अजमेर, सवाई माधोपुर और बूंदी समेत अलग-अलग जिलों में 22 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

बिहार और हरियाणा में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 22 और 23 फरवरी को ठंडी हवाएं चलेंगी। यहां हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बुधवार को यहां अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। जिसके चलते हरियाणा के सोनीपत, करनाल, झज्जर, रोहतक समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 22 फरवरी को वेस्ट बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमस्खलन की संभावना

श्रीनगर में बुधवार को धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 25 फरवरी तक यहां ठंडी हवाएं चलेंगी। फिलहाल बीच-बीच में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।  गुरेज इलाके में हिमस्खलन की संभावना बनी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार बन रहें हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क मार्ग बाधित है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोहरा पड़ेगा या चलेगी ठंडी हवाएं? मौसम विभाग कैसे करता है भविष्यवाणी, जान लें प्रोसेस

ये भी पढ़ें: स्पेस सेक्टर में FDI पॉलिसी में बदलाव, जानें इससे क्या होगा फायदा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola