Delhi Police On Tiranga March: दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वो शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘तिरंगा मार्च’ से दूर रहें. पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं और लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए ये अपील की है. गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से सेंट्रल दिल्ली में एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं.
11 लोगों को तिरंगा ले जाने की इजाजत
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नेहा यादव ने कहा कि प्रशासन 11 लोगों के एक ग्रुप को तय जगह पर तिरंगा ले जाने और राष्ट्रगान गाने की इजाजत दे सकता है, बशर्ते वो तय नियमों का पालन करें. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से कहा है कि वो शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में नेशनल फ्लैग लेकर इकट्ठा हों. इस सभा का मकसद कथित वोट चोरी और पार्टी सदस्यों, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताना है. पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और सार्वजनिक और निजी संपत्ति की सुरक्षा की जा सके.
यह भी पढ़ें- ‘हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं’, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
सेंट्रल पार्क 2 दिनों तक बंद रहेगा
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने पुलिस को इंफॉर्म किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. NDMC ने ये भी अनुरोध किया है कि असामाजिक तत्वों को इलाके में घुसने से रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं. पुलिस के मुताबिक लोकल वेंडर्स ने अपनी दुकानों और कारोबार को नुकसान पहुंचने की चिंता जताई है, खासकर त्योहारों के इस मौसम में. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वो उन इलाकों में जमा होने से बचें जहां निषेधाज्ञा लागू है.
यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ एक शख्स…ज्ञानेश कुमार के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया’, CJP का बड़ा आरोप
हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया है इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि सभा को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे. ये तिरंगा मार्च 10 अक्टूबर को हुए उस विरोध प्रदर्शन के बाद हो रहा है, जिसमें चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट के एसआईआर का विरोध किया गया था और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. उस प्रोटेस्ट के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया था.
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
2 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
4 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
5 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
6 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
7 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
7 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
8 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines