हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के पास पहुंची पुलिस और थमाया नोटिस

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज CJP को तिरंगा मार्च निकालना है, इससे पहले दिल्ली पुलिस एक नोटिस लेकर अभिजीत दीपके के पास पहुंच गई है. पुलिसकर्मियों की पूरी टीम उस जगह पहुंची, जहां अभिजीत ठहरे हुए हैं, ताकि उन्हें तिरंगा मार्च निकालने से रोका जा सके.

विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने आज कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च का आह्वान किया हुआ है. CREDIT: X ( @Sachingupta / @NehaAisa )

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके वहां तक पहुंच गई है, जहां दिल्ली में अभिजीत ठहरे हुए हैं और उन्हें एक नोटिस थमाया है. दिल्ली पुलिस के करीब 15-20 पुलिसकर्मी रानी झांसी रोड पर मोतिया खान इलाके में उनके अस्थायी आवास पर पहुंचे और पूरे घर को घेर लिया है. पुलिस एक्ट 1978 की धारा 29 के तहत अभिजीत दीपके को नोटिस दिया गया है, जिसमें उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश है. नोटिस में कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आस-पास धारा 163 लागू है, जिसका पालन करना भारतीय होने के नाते उनका कर्तव्य है.

दरअसल, अभिजीत दीपके ने आज कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकालने और सेंट्रल पार्क जाकर तिरंगा फहराने का ऐलान किया है. उन्होंने लोगों से भी तिरंगा मार्च में शामिल होने की अपील की है, जबकि दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च की अनुमति न देते हुए लोगों को इससे दूर रहने की चेतावनी दी है. वहीं कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के इलाकों में धारा 163 लागू करके नई दिल्ली में करीब 25000 जवान तैनात किए हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर अभिजीत दीपके शर्तों का पालन करेंगे तो 11 लोगों को तिरंगा मार्च निकालने और सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की अनुमति दी जा सकती है.

सुप्रीम कोर्ट का भी तत्काल रोक लगाने से इनकार

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कनॉट प्लस में कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया है. याचिका कनॉट प्लेस के स्ट्रीट वेंडर ने दायर की थी, जिस पर सुनवाई हुई. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी CJP के आज होने वाले तिरंगा मार्च को रोकने से इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस ने यह आश्वासन भी लिया है कि CJP के तिरंगा मार्च के दौरान माहौल खराब होने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस में कपड़ा बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर ने याचिका दायर की थी. उन्होंने याचिका में कहा था कि प्रदर्शनों के कारण उनका काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. याचिका पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी.

विज्ञापन

व्यापारियों की प्रदर्शन कहीं और करने की अपील

बता दें कि कनॉट प्लेस के कारोबारियों और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन कहीं और करने की अपील की है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) के जरिए राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से अपील की गई है कि वे कनॉट प्लेस को बख्श दें और दिल्ली में किसी और जगह पर विरोध प्रदर्शन करें. वे भारतीय नागरिकों के विरोध करने और अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन प्रदर्शन के लिए कनॉट प्लेस को मंच बनाना सही नहीं है. धरनों और विरोध प्रदर्शनों के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है. दुकानदारों, वेटरों, ड्राइवरों, रेहड़ी-पटरी पर स्टॉल लगाने वालों का काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. सड़कें बंद होने और ट्रैफिक बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola