---विज्ञापन---

देश angle-right

5000 करोड़ कीमत, 518 किलोग्राम वजन, 2 राज्यों की पुलिस ने बरामद की इस दवा कंपनी से कोकेन

नशीला पदार्थ दिवाली 2024 और नए साल 2025 तक दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र समेत अलग-अलग राज्यों में पहुंचाना था।

---विज्ञापन---

Drug Smuggling Case: दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में करीब 5000 करोड़ रुपये कीमत की 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की है। पुलिस टीम ने रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड नामक दंवा कंपनी की तलाशी में ये कोकेन बरामद की।

बता दें इससे पहले 1 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम व्यक्ति के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की बड़ी खेप को जब्त किया था। इसके बाद जांच के दौरान 10 अक्टूबर 2024 को इसी मामले में दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो कोकेन बरामद हुई थी।

---विज्ञापन---

कुल  13000 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ बरामद 

दिल्ली के मामले में जांच के दौरान पता चला कि ये सब नशीला पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कंपनी का था और यह मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार इस पूरे मामले में अब तक कुल 1289 किलोग्राम कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है, जिसकी कुल कीमत 13000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अनाथ आश्रम में रहे, डिलीवरी बॉय बने; बिना UPSC एग्जाम दिए कैसे IAS अधिकारी बने अब्दुल?

इन राज्यों में पहुंचाना था ड्रग्स

हजारों करोड़ की ड्रग्स बरामदगी मामले में दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस का सयुंक्त ऑपरेशन चलाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये नशीला पदार्थ दिवाली 2024 और नए साल 2025 में दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र समेत अलग-अलग राज्यों में पहुंचाना था। लेकिन इससे पहले जांच एजेंसियों ने इस ड्रग्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2024 09:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola