Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने के बाद भी लोग अभी तक बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एनसीआर के यूपी से सटे इलाकों में कल बारिश हुई। अब तक मानसून ने तेजी दिखाते हुए तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। अमूमन मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। यूपी के कई जिलों में हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने 2 जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद जताई थी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश को छोड़ दे तो बदरा नाराज नजर आए। हालांकि उमस की वजह से वेट बल्ब टेंपरेचर बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंच गया। वेट बल्ब टेंपरेचर 32 से ज्यादा होने पर स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार महसूस करने लगता है। आईएमडी के अनुसार आज भी राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान 25 से 35 किमी./घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। हालांकि 4 से 8 जुलाई तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल-उत्तराखंड में आफत वाली बारिश
यूपी के कुछ जिलों में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। आज भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके अलावा कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश कहीं पर राहत और कहीं पर आफत बनकर आई है। हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक गरज चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक हिमाचल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः 25 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD का अपडेट
एमपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
एमपी में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बालाघाट, इंदौर, सीधी, बैतूल, नर्मदापुरम और सिंगरौली में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं बड़वानी, देवास, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडोरी, धार, अलीराजपुर में भी बारिश की संभावना है। उधर राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने प्रदेश में 6 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
ये भी पढ़ेंः Monsoon Update: उत्तर भारत में होगी भारी बारिश, कहां-कहां पहुंचा मानसून? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
पंजाब और हरियाणा के बचे हिस्सों में मंगलवार को मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 6 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। कहीं-कहीं पर ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines