Monsoon Update: उत्तर भारत में होगी भारी बारिश, कहां-कहां पहुंचा मानसून? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD Monsoon Update: आईएमडी ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर भारत में भारी बारिश होगी। दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश को कवर कर चुका है। पूर्वी भारत के राज्यों में भी भारी बारिश देखने को मिली है।

Delhi-NCR Rain Alert, Weather Update

IMD Alert

Today Weather News: आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 से 6 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति की संभावना दिख रही है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर किया है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, बिहार, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं

विज्ञापन

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में आगे बढ़ रहा है। इसने पूरे देश को 2 जुलाई को ही कवर कर लिया है।

विज्ञापन

जबकि पहले माना जा रहा था कि यह लगभग 8 जुलाई तक देश को कवर करेगा। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के इलाकों में एक चक्रवात की स्थिति बनती दिख रही है। जिससे 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 से 6 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

2 से 6 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। वहीं, 3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान, 2 से 4 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले चार दिनों में बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश राज्यों में अभी अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ