Monsoon Rain Impact: मानसून की बारिश आफत और जानलेवा बन गई है। इतनी बारिश हो रही है कि हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 3 जिलों में बादल फटने से भीषण तबाही मची। आज सुबह शिमला के रामपुर, कुल्लू के निरमंड और मंडी में थलटूखोड़ के पास बादल फटने से पानी के साथ मलबा आया। 50 से ज्यादा लोग लापता है और 3 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं और एक को जिंदा निकाला गया है। NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।NDRF की 14 टीमें हिमाचल में तैनात कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के रामपुर में बचाव अभियान का जायजा लेने पहुंचे और बैठक करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। हिमाचल में हो रही भारी बारिश से मनाली कुल्लू लेह हाईवे ब्लॉक हो गया है। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलाणा में पावर प्रोजेक्ट-एक का डैम टूट गया है। मंडी जिले में सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कुल्लू में भी कलेक्टर तोरुल एस रवीश ने सभी शिक्षण संस्थानों में आज और कल की छुट्टी घोषित कर दी है।
हरियाणा और राजस्थान में बारिश से हादसे
बता दें कि हरियाणा के यमुनानगर और गुरुग्राम जिले में भी भारी बारिश हो रही है। इस वजह से पंचकूला-हरिद्वार नेशनल हाईवे धंस गया है। गांव मंडेबर के पास एक ट्रक गड्ढे में घुस गया। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। गुरुग्राम में इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के बाद एक पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया। इससे बाइक तारों की चपेट में आ गई और करंट लगने से बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। उधर, राजस्थान के जयपुर में भारी बारिश से हादसा हुआ है। दिल्ली की तरह यहां भी एक घर के बेसमेंट में पानी भर गया और उसमें डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग बेसमेंट में फंसे थे, जिनमें से 3 की लाशें निकालनी पड़ीं।
दिल्ली में बारिश से 3 लोगों की मौत
दिल्ली-NCR में बीते दिन करीब 5 घंटे मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। करीब 3 से 4 फीट पानी खड़ा है, जिस वजह से जो जहां था, वहीं फंस गया। हालात यह रहे कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बारिश से होर्डिंग गिर गया, जिसके नीचे दबने से मुकेश गोस्वामी (55) नामक शख्स की मौत हो गई। खोड़ा के निर्माणाधीन नाले में पानी भर गया, जिसमें डूबने से एक महिला तनुजा (22) और उसके 3 साल के बेटे प्रियांश की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में जिम की छत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे दबने से 2 युवक घायल हुए हैं। आज दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद हैं। इससे पहले दिल्ली में ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 लोगों की मौत हुई थी।
दिल्ली में यह सड़कें बनी तालाब
मूसलाधार बारिश से दिल्ली के ITO, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, मोती बाग, चांदनी चौक, संसद, सुप्रीम कोर्ट, एम्स, लुटियंस दिल्ली, भारत मंडपम, इंडिया गेट-रिंग रोड टनल, प्रगति मैदान, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, RK पुरम, INA, हौज खास, आश्रम, दरियागंज, तुर्कमान गेट, बल्लीमारान, संगम विहार, बदरपुर, ओल्ड राजिंदर नगर, सब्जी मंडी, मयूर विहार समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। LG वीके सक्सेना और मंत्री आतिशी ने लोगों को संभलकर रहने को कहा है। सभी स्कूल और कोचिंग सेंटर आज बंद रखने के आदेश हैं। नोएडा में ममूरा, DND लूप, चिल्ला, गोल चक्कर, GIP अंडरपास, सेक्टर-60 अंडरपास में जलभराव है।
उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही
राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड में भारी बारिश से बादल फटे और तबाही मची। बीते दिन पहले टिहरी में, फिर केदारनाथ रोड पर बादल फटे। इसके बाद मंदाकनी नदी उफान पर बहने लगी। गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक भगदड़ के हालात बन गए। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के होटल खाली कराए गए। रुद्रप्रयाग के DM सौरभ गहरवार ने केदारनाथ यात्रा रोकने के आदेश दे दिए। बादल फटने से तप्तकुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग बह गया। करीब 25 मीटर चौड़ी सड़क ध्वस्त हुई है। 200 से ज्यादा श्रद्धालुओं को को भीमबली GMVN में ठहराया गया है। जंगलचट्टी से भीमबली के बीच लिंचोली के पास बादल फटे। इससे पहले टिहरी जिले के घनसाली में ग्राम पंचायत जखन्याली के नौताड़ तोक में बादल फटा था। इसकी चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हुई थी।
उत्तर प्रदेश-बिहार में 23 लोगों की मौत
मानूसन की बारिश ने उत्तर प्रदेश और बिहार में कहर बरपाया हुआ है। हालांकि उत्तर प्रदेश में बीते दिन कई दिन बाद बारिश हुई, लेकिन उस बारिश ने हालात खराब कर दिए। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में इतनी बारिश हुई कि विधानसभा में पानी भर गया। प्रयागराज में जार्जटाउन थाने में जलभराव हुआ। आगरा में बारिश के पानी में अचानक पहिए थमने से कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी तो मां-बेटा नाले में गिर गए। एक महिला की नाले में डूबने से जान चली गई, लेकिन लोगों ने उसके बच्चे को बचा लिया।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
41 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, थोड़ी देर में रैली
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines