Delhi-NCR News: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को महंगाई से राहत मिलने वाली है। आज यानी 29 जुलाई से लोगों को कई इलाकों में सस्ते दामों पर टमाटर उपलब्ध करवाने का फैसला भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) ने लिया है। टमाटर के दाम कई इलाकों में जहां 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे हुए हैं, वहीं, अब एनसीसीएफ सिर्फ 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर उपलब्ध करवाएगा। टमाटर बेचने के लिए राजधानी और साथ लगते एनसीआर में विशेष स्टॉल कई जगह लगाए जाएंगे। यानी लोगों को आधे रेट पर टमाटर मिलेंगे। दिल्ली में कृषि भवन, लोधी कॉलोनी, CGO कॉम्प्लेक्स, संसद मार्ग, INA मार्केट, हौज खास, आईटीओ, साउथ एक्सटेंशन, मंडी हाउस, कैलाश कॉलोनी, मोती नगर और द्वारका में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, नोएडा के सेक्टर 76 और गुरुग्राम में भी आधे दामों में टमाटर मिलेगा।
यह भी पढ़ें:बाथरूम में नहा रही थी बहन, भाई ने बनाया Video; फिर दोस्तों संग मिलकर लूटी अस्मत
बता दें कि बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दामों में इजाफा होता है। सबसे अधिक असर टमाटर पर होता है। कई इलाकों में टमाटर के दाम 120 रुपये किलो तक पहुंचे हुए हैं। लेकिन अब कीमतों में कमी होने लगी है। बताया जा रहा है कि अब महाराष्ट्र से शिमला मिर्च और बेंगलुरु से टमाटर आने लगा है। जिसके कारण मंडियों में कीमतें गिरी हैं। कुछ दिन पहले तो भाव 150 रुपये किलो तक पहुंच गया था। लेकिन हाल में कई जगह यह 80-90 रुपये किलो बिक रहा है। माना जा रहा है कि दाम बढ़ने की वजह कई जगह अधिक बारिश है। लेकिन कम बारिश के कारण भी सब्जियों के दाम बढ़ते हैं। दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी, गाजीपुर सब्जी मंडी और आजादपुर सब्जी मंडी में दाम तेजी से बढ़े हैं।
कम बारिश के कारण बढ़ी महंगाई
यहां व्यापारी कम बारिश को महंगाई का कारण बता रहे हैं। आलू फिलहाल 40-50 और प्याज 50-60 रुपये किलो बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार कई जगह कम बारिश हुई है। जिससे हरी सब्जियों पर असर पड़ा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र से सप्लाई कम आई है। इससे काफी असर देखने को मिला है। थोक के रेट की बात करें तो शिमला मिर्च और टमाटर 100 रुपये किलो तक बिके हैं। वहीं, अब आजादपुर सब्जी मंडी में यह रेट 30-40 रुपये किलो आ गया है। पिछले हफ्ते यह 80 रुपये किलो था। शिमला मिर्च की कीमतें भी गिर गई हैं।
यह भी पढ़ें:सो रही थी पत्नी, आग लगाकर कुंडी बंद कर भाग गया पति; सामने आई ये चौंकाने वाली वजह
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
17 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines