Spicejet flight: दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक यात्री ने एयर होस्टेस और एक यात्री लड़की की आपत्तिजनक फोटो खींचे। लेकिन उसकी हरकत पकड़ी गई। आरोपी यात्री ने लिखित में माफी मांगी और अपने फोन से आपत्तिजनक फोटो डिलीट कर दिए। फिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।
स्वाती मालीवाल ने कहा कि दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में यात्री ने छुपकर फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिलाओं के फोटो ली। ये बेहद संगीन मामला है। इसलिए दिल्ली पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी कर रहे हैं।
23 अगस्त तक देनी होगी रिपोर्ट
स्वाती मालीवाल ने डीजीसीए से यात्री के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है। यह पूछा है कि क्या घटना की सूचना यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आंतरिक शिकायत समिति या किसी अन्य समिति को दी गई थी। ऐसा न करने पर कारण बताया जाए। पुलिस और विमानन नियामक दोनों को 23 अगस्त तक विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह है पूरा मामला
आरोप है कि एक अधेड़ उम्र का यात्री फ्लाइट में एयर होस्टेस और एक महिला यात्री की आपत्तिजनक फोटो खींच रहा था। महिला यात्री ने उसे यह करते हुए देख लिया। उसने इसकी शिकायत एयर होस्टेस से की। एयर होस्टेस की शिकायत पर यात्री का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें उसकी और महिला यात्री की तस्वीरें मिलीं। यात्री ने लिखित में अपने कृत्यों के लिए माफी मांगी है।
यह भी पढ़ें: दोपहर में AAP से इस्तीफा, शाम को मिला BJP से विधायकी का टिकट, जानें कौन है MP का वो जुगाड़ी नेता?
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines