---विज्ञापन---

दोपहर में AAP से इस्तीफा, शाम को मिला BJP से विधायकी का टिकट, जानें कौन है MP का वो जुगाड़ी नेता?

Rajkumar Karrahe: भाजपा ने मध्य प्रदेश में जिन 39 नेताओं को विधायकी का टिकट दिया है, उनमें एक नाम बेहद चौंकाने वाला है। वह है राजकुमार कर्राहे का। राजकुमार आम आदमी पार्टी में थे। गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी से इस्तीफा दिया। करीब तीन घंटे बाद उन्हें बीजेपी ने लांजी […]

---विज्ञापन---

Rajkumar Karrahe: भाजपा ने मध्य प्रदेश में जिन 39 नेताओं को विधायकी का टिकट दिया है, उनमें एक नाम बेहद चौंकाने वाला है। वह है राजकुमार कर्राहे का। राजकुमार आम आदमी पार्टी में थे। गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी से इस्तीफा दिया। करीब तीन घंटे बाद उन्हें बीजेपी ने लांजी (बालाघाट) से टिकट दिया है। आप में जाने से पहले वे भाजपा में थे। इस तरह उनकी एक तरह से घर वापसी हुई है।

राजकुमार कर्राहे आम आदमी पार्टी में जिला संयुक्त सचिव थे। उन्होंने दिसंबर में जबलपुर में आप की प्राथमिक सदस्यता हासिल की थी। उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है।

---विज्ञापन---
Rajkumar Karrahe

Rajkumar Karrahe

कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर मिला टिकट

राजकुमार जिस लांजी सीट से मैदान में उतारे गए हैं, वहां कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस की हीना कावरे विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में रमेश भटेरे को हराकर सीट जीती थी। रमेश भटेरे 2008 में इस सीट से विधायक रहे थे।

जानें क्या है 2018 का परिणाम?

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 230 सदस्यीय विधानसभा में से 114 सीटें जीती थी। वहीं, भाजपा 109 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। कांग्रेस ने कमलनाथ की अगुवाई में सरकार बनाई थी। लेकिन चुनाव बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पाला बदल लिया। 13 विधायक भाजपा में चले गए थे। इससे कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो गई। वर्तमान में 126 विधायकों के साथ भाजपा नंबर वन पार्टी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान, लश्कर के 8 मददगारों ने किया खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2023 08:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola