दिल्ली से जयपुर जाने में लगभग 6 से 7 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में इसे और भी आसान बनाने के लिए एक नए एक्सप्रेसवे बनाया जा रही है। जानकारी के अनुसार, ये एक्सप्रेसवे जून तक तैयार हो जाएगा और इसके बाद दोनों शहरों की बीच की दूरी केवल 2.5 घंटे में पूरी की जा सकेगी। एनएचएआई ने बताया है कि बांदीकुई और जयपुर रिंग रोड के बीच स्ट्रेच लगभग तैयार होने वाला है। इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते सीधे जयपुर तक पहुंचा जा सकेगा। एक्सप्रेसवे को जयपुर से जोड़ने वाला नया 67 किलोमीटर का लिंक रोड जून तक तैयार हो जाएगा, जिसके बाद ट्रैवल टाइम अभी के मुकाबले आधा हो जाएगा। दिल्ली से जयपुर तक का रास्ता केवल ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा, क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर की स्पीड से वाहन चलाने की छूट दी जाएगी।
ट्रैफिक का सामना
दिल्ली से जयपुर जाने के लिए अभी गाड़ियों को गुरुग्राम और फरीदाबाद एंट्री प्वाइंट से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ना होता है, जो दौसा जिले तक जाता है। लेकिन, यहां से जयपुर जाने के लिए पुराने एनएच-21 के रूट से जाना पड़ता है। 4 लेन का यह हाईवे कई छोटे शहरों और गांवों से गुजरता हुआ जाता है। इस वजह से कई बार गाड़ियों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। साथ ही दौसा से जयपुर तक लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 से 3 घंटे लग जाते हैं।
ये भी फढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट के साथ फ्री में मिलती हैं ये 7 सुविधाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
जल्दी कर सकेंगे दूरी तय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांदीकुई से जयपुर लिंक रोड लगभग 67 किलोमीटर का बनाया जा रहा है। ऐसे में इस रास्ते से जाने पर लगभग 33 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा। साथ ही जाम न होने से इस रास्ते से 120 किलोमीटर की स्पीड में गाड़ियां गुजर सकेंगी। यानी कि अब यात्रियों को बीच रास्ते ही एक्सप्रेसवे नहीं छोड़ना पड़ेगा, बल्कि दिल्ली से सीधे जयपुर आसानी से और जल्दी पहुंच सकेंगे।
जल्द होगा ये काम पूरा
दिल्ली के डीएनडी फ्लाईवे से सीधे जयपुर तक जाने का आसान रास्ता बना दिया गया है। यानी कि गुरुग्राम और फरीदाबाद तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया जा रहा है कि इस लिंक रोड पर बस एक काम बचा हुआ है, दिल्ली-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि 1 किलोमीटर का स्ट्रेच रोड भी बनाया जाएगा, ताकि एक्सप्रेसवे से सीधे इस लिंक रोड से जोड़ा जा सके।
ये भी फढ़ें- यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर होगी प्लेन की नाइट लैंडिंग, जानें कब होगा एयर शो
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines