---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

IRCTC: рдЯреНрд░реЗрди рдЯрд┐рдХрдЯ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдлреНрд░реА рдореЗрдВ рдорд┐рд▓рддреА рд╣реИрдВ рдпреЗ 7 рд╕реБрд╡рд┐рдзрд╛рдПрдВ, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХреИрд╕реЗ рдЙрдард╛рдПрдВ рдлрд╛рдпрджрд╛

рд▓рдВрдмреА рджреВрд░реА рдХреА рдпрд╛рддреНрд░рд╛ рдХрд░рддреЗ рд╕рдордп рдпрд╛рддреНрд░рд╛ рдХреА рд╕реБрд╡рд┐рдзрд╛ рдФрд░ рд╕рд╕реНрддреЗ рдХрд┐рд░рд╛рдП рдХреЗ рдХрд╛рд░рдг рднрд╛рд░рдд рдореЗрдВ рдЬреНрдпрд╛рджрд╛рддрд░ рд▓реЛрдЧ рдЯреНрд░реЗрди рд╕реЗ рд╕рдлрд░ рдХрд░рдирд╛ рдкрд╕рдВрдж рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВ, рд▓реЗрдХрд┐рди рдХреНрдпрд╛ рдЖрдкрдХреЛ рдкрддрд╛ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рд░реЗрд▓ рдпрд╛рддреНрд░рд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рдЕрдкрдиреА рдпрд╛рддреНрд░рд╛ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЦрд░реАрджреЗ рдЧрдП рдЯрд┐рдХрдЯ рдкрд░ рдХрдИ рдореБрдлреНрдд рд▓рд╛рдн рдФрд░ рд╕реБрд╡рд┐рдзрд╛рдПрдВ рднреА рдорд┐рд▓рддреА рд╣реИрдВ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

भारत में हर रोज लाखों यात्री ट्रेन में सफर सकते हैं। ज्यादातर लोग लंबी और सस्ती यात्रा करने के भारतीय रेलवे की सुविधा का फायदा उठाते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करते समय यात्रा की सुविधा और सस्ते किराए के कारण भारत में अधिकांश लोग रेलगाड़ियों को ही चुनना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत से लोग ये बात नहीं जानते हैं कि रेल यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए खरीदे गए टिकट पर कई मुफ्त लाभ और सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए जानते हैं IRCTC टिकट के साथ कौन-कौन सी सुविधाएं देता है?

यात्रा के दौरान होटल

आपको अपनी यात्रा के दौरान ठहरने के लिए होटल या होमस्टे पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे आपके कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ IRCTC हॉस्टल में आवास प्रदान करता है। इसके लिए आपको 24 घंटे के लिए केवल 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- किसानों की क्या होनी चाहिए उम्र, जानें क्या हैं ये नियम

फ्री इलाज

ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आपको अस्वस्थ महसूस होता है तो आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको ट्रेन में फ्री इलाज और दवाइयां मिलेंगी।

---विज्ञापन---

लॉकर रूम और क्लोकरूम

कई बार रेल यात्रा के दौरान यदि ट्रेनें देरी से चलती हैं या किसी अन्य कारण से आपको रात भर बाहर रुकना पड़ सकता है। फिर आप अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए रेलवे के लॉकर रूम और क्लॉक रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध है। आप बहुत कम बजट में अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास कन्फर्म रेल टिकट होना चाहिए।

वेटिंग रूम की सुविधा

यदि आपकी ट्रेन देरी से आती है तो आप IRCTC वेटिंग रूम में आराम से बैठ सकते हैं। यहां एसी और नॉन एसी वेटिंग रूम मौजूद होते हैं। आप अपना रेल टिकट दिखाकर इस सुविधा का फायदा फ्री में उठा सकते हैं।

---विज्ञापन---

सुरक्षा की जिम्मेदारी

यह सुनिश्चित करना रेलवे की जिम्मेदारी है कि ट्रेन से यात्रा करने वाला प्रत्येक यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। भारतीय रेलवे 5 लाख रुपये तक का बीमा प्रदान करती है। रेल यात्रा के दौरान किसी दुर्घटना की स्थिति में प्रत्येक यात्री को 10 लाख रुपये की मदद दी जाती है। इसके लिए मात्र 45 पैसा लिया जाता है। बुकिंग के समय ये आपके टिकट में जोड़ दिया जाएगा। रेलवे दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

वाई-फाई सेवा

अगर आप समय से पहले रेलवे स्टेशन पहुंच जाते हैं और बाद में पता चलता है कि ट्रेन कुछ घंटे देरी से चल रही है, तो ऐसी स्थिति में आप रेलवे वाई-फाई का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा

यदि आपको ट्रेन से यात्रा करते समय किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप अपनी शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्ज करा सकते हैं। आप आरक्षण कार्यालय एवं आरक्षण कार्यालय में शिकायत पुस्तिका में अपनी समस्या लिखकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप pgportal.gov.in पर जाकर या रेलवे हेल्पलाइन 9717630982, 011-23386203 और 139 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- YEIDA Plot Scheme 2024: कहीं गलती तो नहीं कर दी! सस्ते प्लॉट के लिए आपने क्या चुना पेमेंट का ऑप्शन?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 29, 2025 10:57 AM

End of Article

About the Author

Shivani Jha

рд╢рд┐рд╡рд╛рдиреА рдЭрд╛ рдЬрд╛рдорд┐рдпрд╛ рдорд┐рд▓рд┐рдпрд╛ рдЗрд╕реНрд▓рд╛рдорд┐рдпрд╛ рдХреА рдЫрд╛рддреНрд░рд╛ рд░рд╣ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рд╢реБрд░реВ рд╕реЗ рд╣реА рдкрдврд╝рдиреЗ-рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХрд╛ рд╢реМрдХ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рджреЛ рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ┬а рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓ рдФрд░ рд╣реЗрд▓реНрде рдмреАрдЯ рдХреЛ рдХрд╡рд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ 2 рд╕рд╛рд▓ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╕реЗ рдЬреБреЬрдиреЗ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рд╢рд┐рд╡рд╛рдиреА рд╣рд░рд┐рднреВрдореА рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред ЁЯУз Email: shivani.jha@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn:┬а┬аhttps://www.linkedin.com/in/shivani-jha-a5807a26b? ЁЯРж┬аTwitter/X: https://x.com/ShivaniJha51184?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola