दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द होने की उम्मीद है, हालांकि अभी सही डेट सामने नहीं आई है। वहीं अब अक्षरधाम मंदिर से बागपत की दूरी 25-30 मिनट में तय की जा सकेगी जो लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। वो लोग जिन्हें इस सफर के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और लंबा जाम फेस करना पड़ता था वो अब आसानी से आधे घंटे से भी पहले इस दूरी को तय कर लेंगे।
दिल्ली से बागपत जाने वालों का सफर होगा आसान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा। सभी को इस एक्सप्रेसवे का बेसब्री से इंतजार है। इस एक्सप्रेसवे से एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली से बागपत जाने वालों के लिए सफर आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गीता कॉलोनी, वजीराबाद, सोनिया विहार, यमुना विहार, शास्त्री पार्क, मुस्तफाबाद, करावल नगर, गाजियाबाद के लोनी और शामली में रहने वाले लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा। जबकि अभी करावल नगर में रहने वाले लोगों को काफी लंबे जाम का सामना हर दिन करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: ‘तेरी गोली होंगी, हमारे सीने होंगे..’, गाजियाबाद से BJP विधायक ने IAS अफसर को दी वार्निंग
दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे की बजाय सिर्फ 2 घंटे में
यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर खजूरी पुस्ता रोड से होते हुए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बने एमसीडी टोल बूथ से यूपी में प्रवेश करेगा। अक्षरधाम से यह दूरी 15 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। 212 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर सिर्फ 2 घंटे कर देगा। यह एक्सप्रेस वे कई शहरों से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों को जोड़ेगा। 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट और 76 किलोमीटर सर्विस रोड शामिल हैं।
सफर के दौरान देखने को मिलेगा सुंदर नजारा
देहरादून पहुंचने से पहले आपको 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड भी मिलेगा, जिसे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर कहा जा रहा है। यह घने जंगलों से होकर गुजरेगा और आप जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं। यह कॉरिडोर राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। यह एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ़ कॉरिडोर होगा।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी और सुनीता विलियम्स का उबर कनेक्शन! सामने आई रेयर तस्वीर
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
18 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
28 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
32 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines