'तेरी गोली होंगी, हमारे सीने होंगे..', गाजियाबाद से BJP विधायक ने IAS अफसर को दी वार्निंग

गाजियाबाद के लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादित बयान सामने आया। पुलिस द्वारा कलश यात्रा रोके जाने पर विधायक ने IAS अफसर को दी खुली धमकी साथ में विवादित टिप्पणी की।

bjp mla Nand Kishor Gurjar threatens ias officer

bjp mla Nand Kishor Gurjar threatens ias officer

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद लोनी क्षेत्र बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने आपत्तिजनक बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं। गुरुवार को रामकथा से पहले उनके द्वारा निकाली गई कलश यात्रा को यूपी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों और पुलिस के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की हो गई और इसमें विधायक के कपड़े भी फट गए। गुस्से से आग बबूला हुए नंदकिशोर गुर्जर ने सरेआम IAS अफसर को वॉर्निंग दे दी और ललकारा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बीजेपी विधायक ने दी चुनौती

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सरेआम चुनौती देते हुए कहा कि कलश यात्रा खत्म होने दो फिर यूपी पुलिस को बताता हूं। चीफ सेक्रेटरी अगर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद यूपी पुलिस तेरी गोलियां होंगी हमारा सीना होगा। इस बयान के बाद नंदकिशोर के समर्थकों ने तालियां बजानी शुरू कर दी जिससे विधायक और भी ज्यादा ताव में आ गए।

विज्ञापन

गाजियाबाद से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा–

विज्ञापन

“चीफ सेक्रेटरी अगर तेरी मां ने दूध पिलाया है, ए कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद में कहीं भी तय कर लेना…तेरी गोली होंगी, हमारे सीने होंगे” pic.twitter.com/0K36k3zUu2

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 20, 2025

विज्ञापन

योगी ने बोलने के लिए क्या था मना

नंदकिशोर गुर्जर ने जैसे ही गोलियों वाली बात कही तो उनके समर्थकों ने ताली बजा उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद विधायक ने कहा बहम तैयार हैं, 28 तारीख के बाद समय चीफ सेक्रेटरी का होगा। माननयी योगी ने हमसे मना किया था कि बोलना नहीं है। हम इसलिए चुप थे, लेकिन पुलिस अन्याय कर रही थी। मेरे कार्यकर्ताओं को यहां तक की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, और मैं चुप रहा। उन्होंने एक कार्यकर्ता को पैसे लेकर छोड़ा।

महिला कार्यकर्ता के साथ की मारपीट

नंदकिशोर ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारी बहन सरिता चौधरी के साथ मारपीट की। योगी जी ने बोलने के लिए मना किया था, इसलिए मैं तब भी नहीं बोला। उन्होंने गुस्से में कहा की मैं चीफ सेक्रेटरी को चुनौती देना चाहता हूं कि अगर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद की कोई भी जगह तय कर लेना। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ